मां की ममता के आगे हारा खूंखार बाघ, जैसे ही नन्हे शावक पर किया हमला, आया ऐसा पलटवार… तेजी से भागा, Video
Last Updated:
Dudhwa Tiger Reserve Video: दुधवा टाइगर रिजर्व से अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगोंं को हैरान कर देता है. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बाघ ने जैसे ही गैंडे के नन्हे शावक पर हमला किया, पीछे खड़ी मां ने ऐसा धावा बोला कि गैंडा भाग खड़ा हुआ.
लखीमपुर खीरी: इन दिनों दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र चल रहा है. देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी वन्य जीवों का दीदार करने के लिए आ रहे हैं. इसी वजह से जंगल के भीतर बाघों की गतिविधियों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. सर्दियों की छुट्टी में सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में आते हैं और वन्यजीवों का दीदार करते हैं. वन्य जीवों का दीदार करने के बाद सैलानियों में उत्साह देखने को मिलता है.
दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक अनोखा मामला सैलानियों को दिखाई दिया. सैलानी जैसे ही जिप्सी पर सवार होकर जंगल के रास्ते पर निकले ही थे, अचानक सैलानियों ने एक दुर्लभ दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बाघ ने शावक पर पीछे से किया हमला
वायरल वीडियो में एक मादा गैंडा अपने बच्चे के साथ जंगल में टहल रही थी. इसी बीच मौका पाकर एक बाघ ने पीछे से गैंडे के शावक पर हमला कर दिया. हमले का आभास होते ही मादा गैंडा सक्रिय हो गई और बाघ पर हमलावर हो गई, जिसके बाद बाघ भाग निकाला. वहीं जिप्सी पर सवार सैलानियों ने इस दुर्लभ दृश्य को देखा और अपने कैमरे में कैद कर लिया. सैलानियों ने बाघ और गैंडा का भी दीदार किया.
वहीं कुछ दूर तक बाघ गैंडे के शावक पर निगाह गड़ाए रहा, लेकिन मादा गैंडा अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित दूसरी और चली गई. इन दिनों लगातार जैसे-जैसे सैलानी दुधवा और किशनपुर के सेंचुरी रेंज में आ रहे हैं, लगातार वन्य जीवों को बाघ और तेंदुआ की दीदार भी हो रहे हैं.
लखनऊ से ऐसे आ सकते हैं दुधवा
नई व्यवस्था के तहत, यह बस सुबह 8 बजे कैसरबाग से रवाना होकर दोपहर 2 बजे गौरीफंटा पहुंचेगी. वापसी में बस 2:30 बजे गौरीफंटा से चलकर 3 बजे दुधवा पहुंचेगी और फिर 3:30 बजे दुधवा से लखनऊ लौटते हुए रात 9 बजे कैसरबाग पहुंचेगी. इसके साथ ही लखनऊ से दुधवा का किराया 487 रुपए और लखनऊ से गौरीफंटा तक 536 रुपए तय किया गया है. इस नई सेवा से दुधवा, कतर्नियाघाट और गौरीफंटा के जंगलों में आने वाले प्रकृति प्रेमियों को बेहद सुविधा मिलेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.