मात्र 12 हजार में शुरू करें यह धांसू बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, जबरदस्त है डिमांड

0
मात्र 12 हजार में शुरू करें यह धांसू बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, जबरदस्त है डिमांड


Last Updated:

बेरोजगार युवा अगर कम बजट में अपना बिजनेस शुरू कर चाहते हैं, तो वह मात्र 12 हजार में टीशर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस कर सकते हैं. जिससे घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं.

लखीमपुर खीरी: आज के युग में हर युवा नौकरी की तलाश में रहता है, परंतु कुछ लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है, जिस कारण उन्हें  बेरोजगार होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी बेरोजगार हैं और आपके पास व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा पूंजी नहीं है, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है.आज के समय में इस बिजनेस को आप घर बैठे बेहद कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं. यह बिजनेस टी-शर्ट प्रिटिंग (T-Shirt Printing) का है. वैसे भी टेक्नोलॉजी और फैशन के दौर में हर कोई टी-शर्ट पहनना चाहता है. जिनकी बाजार में बड़े स्तर पर बिक्री भी देखने को मिलती है. साथ ही आज कल प्रिटिंग टी-शर्ट की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है.

लोकल 18 से बातचीत करते हुए विशाल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय प्रिंटिंग टी-शर्ट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. कम लागत में युवा अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आप प्रतिदिन हजारों रुपए कमा सकते हैं. यह मशीन आपको 12 हजार 500 रुपए की मिल जाएगी. जिससे आप टी-शर्ट पानी की बोतल चाय पीने वाला कप आसानी से प्रिंटिंग कर सकते हैं.

टी शर्ट पर आप हिंदी व अंग्रेजी भाषा में शायरी, कोट्स, नाम प्रिंट करके बेच सकते हैं. ग्राहकों की मांग जिस प्रकार की होती है. उस प्रकार की प्रिंटिंग कर सकते हैं. इस व्यापार को चलाने के लिए सिर्फ एक प्रिंटिंग मशीन की जरूरत होती है. इस मशीन का नाम हीट कंप्रेसर है. इस मशीन से सिर्फ 10 सेकंड में टी-शर्ट पर डिज़ाइन प्रिंट हो जाते हैं. बाजारों में टी शर्ट आसानी से ₹100 से लेकर ₹200 की बिक जाती हैं. जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आते हैं त्योहारों की टी-शर्ट की अधिक डिमांड रहती है. इस समय अभी दीपावली का पर आने वाली है ऐसे में आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

मात्र 12 हजार में शुरू करें यह धांसू बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *