मानिकपुर–इरादतगंज के बीच बनेगी 84KM लंबी तीसरी रेल लाइन, चित्रकूट को उत्तर मध्य रेलवे की बड़ी सौगात
Last Updated:
Chitrakoot News: उत्तर मध्य रेलवे ने मानिकपुर–इरादतगंज के बीच 84 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है. 1329 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी, देरी कम होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
उत्तर मध्य रेलवे ने चित्रकूट जनपद के मानिकपुर जंक्शन को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है. जिसमें यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मालगाड़ियों के दबाव को देखते हुए अब मानिकपुर से इरादतगंज के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का फैसला लिया गया है, जिससे कि ट्रेन और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके. इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट का प्रमुख स्टेशन है, जहां हर रोज हजारों लोग उतरते चढ़ते हैं.
84 किलोमीटर की रहेगी तीसरी लाइन
बता दें कि मानिकपुर जंक्शन प्रयागराज मंडल का अहम स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं. प्रयागराज, हावड़ा, मुंबई जैसे बड़े रेल रूटों को जोड़ने वाला यह स्टेशन लंबे समय से ट्रैफिक के दबाव से जूझ रहा था, कई बार सवारी ट्रेनों को मालगाड़ियों के कारण साइड में खड़ा रहना पड़ता था, जिससे यात्रियों को अनावश्यक इंतजार झेलना पड़ता था. तीसरी लाइन के निर्माण के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है.रेलवे की योजना के मुताबिक मानिकपुर जंक्शन से इरादतगंज स्टेशन तक करीब 84 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन बिछाई जाएगी.
तीसरी लाइन बिछने के बाद यात्रा होगी और सुगम
यह रेल लाइन डभौरा, बरगढ़, शंकरगढ़ और जसरा जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर रेलवे करीब 1329 करोड़ रुपये खर्च करेगा.तीसरी लाइन के चालू होने के बाद ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है. वर्तमान में जहां कई ट्रेनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास है, वहीं भविष्य में इसे 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है. इससे लंबी दूरी की यात्राएं और अधिक सुगम व समयबद्ध होंगी,हालांकि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसमें किसानों की जमीन ली जा रही है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत उचित मुआवजा जमीन लेने के दौरान किसानों को दिया जाएगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें