मान जाएगी रूठी प्रेमिका, ये तरीका आएगा काम, मेष राशि वालों के लिए आज दुर्लभ दिन

0
मान जाएगी रूठी प्रेमिका, ये तरीका आएगा काम, मेष राशि वालों के लिए आज दुर्लभ दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 April 2026 : अगले 24 घंटे में क्या होगा, अगर इसका पूरा लेखा-जोखा कोई पहले ही बात दे तो कितना अच्छा हो. हमारा राशिफल हमें यही बताता है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में चंद्र सातवें भाव में गोचर करेगा. प्यार और रिश्तों में चली आ रही दूरियां खत्म होंगी. मिठास बढ़ेंगे. भगवान शिव की पूजा जरूर करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से अच्छा रहेगा. आमदनी बढ़ेगी. साझेदारी से जुड़े बिजनेस में लाभ होगा. सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, मानसिक तनाव हो सकता है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्यार और रिश्तो में चली आ रही दूरियां खत्म होंगी. मिठास बढ़ेंगे. भगवान शिव की पूजा व अर्चना करें. दिन अच्छा गुजरेगा. सारी समस्याएं खत्म होंगी. आज बसंत ऋतु, माष वैसाख है. तिथि नवमी, नक्षत्र उत्तराषाढा और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 6.00 और सूर्यास्त 6.42 पर होगा. शुभ समय 11.57 से लेकर 12.48 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ देता है. अशुभ समय 9.11 से 10.47 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में रहेगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्र सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव शादी और संबंधों से जुड़ा है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेंगे. आज के दिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है. कोई भी काम आवेग में या गुस्से में आकर न करें, वरना नुकसान हो सकता है. आज का दिन समझदारी के साथ निर्णय लेने के लिए अनुकूल है.

कैसा रहेगा मूड

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव लेने से बचें. मोबाइल फोन या स्क्रीन पर कम समय बिताएं. दिनचर्या को सक्रिय बनाए रखें. सुबह उठकर योग और ध्यान करें. प्यार और रिश्तों में चली आ रही दूरियां और कड़वाहट खत्म होंगी. जीवनसाथी और प्रेमिका के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. मूड रोमांटिक रहेगा, जिससे हर काम बनते हुए नजर आएंगे. परिवार में शांति बनी रहेगी. एक दूसरे का सहयोग मिलेगा.

नए रास्तों का सृजन

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आर्थिक स्थिति में साझेदारी से लाभ मिलेगा. व्यवसाय में नए समझौते हो सकते हैं, जिससे आपको दीर्घकालिक फायदा होगा. नए आय के रास्तों का सृजन होगा. नए अवसर मिलने से खुशमय महसूस करेंगे. नौकरी और करियर में टीमवर्क से सफलता मिलेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *