मिर्च की खेती मुनाफे का सौदा, हर महीने करें तुड़ाई, 25 हजार प्रति बीघा तक होगी बचत
Chilli cultivation: रामपुर के सीगनी गांव के किसान मुबारक अली ने मिर्च की खेती करके एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने एक एकड़ खेत में मात्र 140 ग्राम बीज की नर्सरी तैयार कर पौधे लगाए. उनका कहना है कि मिर्च की खेती मेहनत मांगती है, लेकिन पैदावार शुरू होते ही हर महीने आमदनी मिलती रहती है. पहली तुड़ाई में ही करीब 50 कुंटल मिर्च निकल जाती है और जनवरी तक हर महीने तुड़ाई जारी रहती है. पौधों को डेढ़ फीट दूरी पर लगाने से हवा और धूप बेहतर मिलती है, जिससे क्वालिटी और पैदावार बढ़ती है. उनकी मिर्च रामपुर, मुरादाबाद और दिल्ली मंडियों तक जाती है. खर्च निकालकर भी उन्हें 25 हजार रुपये प्रति बीघा तक बचत हो जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।