मिर्जापुर में रहना हुआ आसान, ये 5 कॉलोनियां परिवार के लिए बेस्ट विकल्प, देखें
Last Updated:
मिर्जापुर में ऐसी पांच कॉलोनियां हैं, जहां आप अपने सपनों का आशियाना बना सकते हैं. चाहे आप जमीन खरीदकर घर बनाना चाहते हों या परिवार के साथ रूम किराए पर लेकर रहना चाहते हों, यह कॉलोनियां कम किराए में ज्यादा सुविधाएं देने के लिए जानी जाती हैं. इन कॉलोनियों की सुरक्षा, साफ-सफाई और हर प्रकार की सुविधाएं इसे मिर्जापुर के सबसे आकर्षक और रेस्पेक्टेड रेजिडेंशियल एरिया बनाती हैं.
अगर आप मिर्जापुर शहर में रहने के लिए सोच रहे हैं और सुरक्षित और बेस्ट कॉलोनी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए हैं. यहां पर परिवार के साथ किराए पर या खुद का घर लेकर रह सकते हैं. मिर्जापुर में यह पांच ऐसी कॉलोनी है, जहां पर वीआईपी के साथ ही रईस और व्यवसाई रहते हैं. इस जगह का किराया भी बेहद कम है.

मिर्जापुर जिले की सबसे बेस्ट कॉलोनी वीआईपी है. वीआईपी कॉलोनी बेस्ट मानी जाती है. इस कॉलोनी में जिले के डॉक्टर, अधिकारी और अन्य रईस लोग रहते हैं. सड़क हो या शिविर हो. यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध है. बिजली की समस्या नहीं होती है. यह कालोनी सबसे खास कॉलोनी है, जहां किराए पर भी रूम लेकर रह सकते हैं.

अधिवक्ता के नाम से फेमस अधिवक्ता कॉलोनी भी बेस्ट है. इस कॉलोनी में शासकीय अधिवक्ता के साथ ही जिले के मानिंद अधिवक्ता रहते हैं. यहां पर भी कई डॉक्टरों का घर है. अधिवक्ताओं की कॉलोनी होने की वजह से यहां पर व्यवस्थाएं बेहतरीन है. बिजली से लेकर पानी तक जबरदस्त व्यवस्था है. फैमिली के साथ यहां पर किराए पर रूम लेकर रह सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर की तीसरी कॉलोनी ब्रह्मपुरी कॉलोनी है. इस कॉलोनी में अलग-अलग विभाग के कर्मचारी और अधिकारी रहते हैं. इस कॉलोनी को न्यू वीवीआईपी कॉलोनी कहा जाता है. यहां का माहौल बेहद शांत रहता है. व्यवस्थाएं बेहतरीन रहती है. किराए पर रहने के लिए यहां पर कम पैसे में बेहतरीन रूम मिल जाते हैं.

थाने के पास स्थित विंध्यपुरी कॉलोनी सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनी है. यहां पर कई स्थानों पर जमीन खाली है, जो खरीद सकते हैं और घर बना सकते हैं. किराए पर रहने के लिए काफी रूम खाली है. यहां पर सिंगल रूम महज 1500 और दो बीएचके फ्लैट 4000 तक किराए पर मिल जाते हैं.

शहर का एकमात्र अपार्टमेंट श्रीराम सबसे बेहतरीन है. फ्लैट में किराए पे रूम मिलता है. यहां पर सुरक्षा का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखा गया है. चारों तरफ से बाउंड्रीवाल, पार्किंग के लिए एरिया, सीवर और बिजली के खास इंतजाम है. सुरक्षा के लिए गार्ड भी रहते हैं. यहां पर भी रूम ले सकते हैं.