मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन, इस दिन होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन, इस दिन होगा सामूहिक विवाह का आयोजन


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 फरवरी को सामूहिक विवाह आयोजित होने वाला है.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें.
  • सामूहिक विवाह 25 फरवरी को आयोजित होगा.
  • आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें.

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP: भारत के अलग-अलग राज्यों में कई सरकारी योजनाओं लोगों की मदद के लिए चलाई जाती है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी इनमें से एक है. इसके तहत सामूहिक विवाह 25 फरवरी को आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है. इसका लाभ लेने के लिए लाभार्थी तत्काल आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इस संबंध में जिला समाज कल्याण राजीव कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभिभावक, जो अपनी पुत्री की शादी संपन्न कराना चाहते हैं. वह ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https:/cmsvy.upsdc.gov.in पर भर सकते है.

ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आवश्यक है. कन्या के आयु संबंधी प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा, निराश्रित, बीपीएल कार्ड, 2 लाख की वार्षिक सीमा तक का आय प्रमाण पत्र पिता, जाति प्रमाण पत्र, कन्या व वर का पासपोर्ट साइज फोटो, कन्या व वर का आधार कार्ड, विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी जरूरी है.

इसके अलावा कन्या के बैंक खाता की प्रति सहित विकास खंड मुख्यालय (ग्रामीण क्षेत्र), अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय (शहरी क्षेत्र), जिला पंचायत या समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना जरूरी है.

homeuttar-pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों