‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’, 2.70 लाख खर्च कर युवक बना दूल्हा, शादी के 3 दिन बाद ही हुई दुल्हन लापता

0
‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’, 2.70 लाख खर्च कर युवक बना दूल्हा, शादी के 3 दिन बाद ही हुई दुल्हन लापता


Last Updated:

Aligarh Latest News: पत्नी के फोटो पर “मुझे मेरी बीवी दिलाओ” छपा पोस्टर लेकर अधिकारीयों के युवक चक्कर लगा रहा है. एक बीघा जमीन बेचकर उसने शादी की, मगर दुल्हन लुटेरी निकली, शादी के तीसरे ही दिन सब लूट कर फरार हो गई.

लुटेरी दुल्हन.

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित लुटेरी दुल्हन के कारण परेशान एक युवक जिला मुख्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा. चंडौस थाना क्षेत्र के टीकरी भवापुर निवासी हरज्ञान नाम का युवक अपने हाथ में एक पोस्टर लिए अधिकारियों के पास पहुंचा, जिस पर लिखा था, ‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’.

हरज्ञान ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट होटल में नौकरी करता है. लगभग चार महीने पहले उसकी शादी बुलंदशहर जिले की रिंकू नाम की युवती से कराई गई थी. इस शादी के बदले बिचौलियों ने उससे करीब 2.70 लाख रुपये लिए थे. शादी की व्यवस्था करने के लिए उसने मजबूरी में अपनी करीब एक बीघा जमीन भी बेच दी थी.

हरज्ञान के अनुसार, शादी के बाद नई दुल्हन सिर्फ तीन दिन ही उसके साथ रही. इसके बाद उसने किसी बहाने घर से बाहर जाने की बात कही और मौका पाकर घर में रखे सामान और नकदी लेकर अपने भाई के साथ चली गई. तब से वह वापस नहीं लौटी है. युवक का कहना है कि इस पूरे मामले की उसने संबंधित थाने में शिकायत की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

पीड़ित हरज्ञान पिछले कई महीनों से पुलिस थाने और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. थक हारकर वह सोमवार को अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की मांग की. उसका कहना है कि वह सिर्फ यही चाहता है कि उसे न्याय मिले और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. उधर, पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

2.70 लाख खर्च कर युवक बना दूल्हा, शादी के 3 दिन बाद ही हुई दुल्हन लापता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *