मुरादाबाद की अनिका ने बॉक्सिंग में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर में जीता रजत पदक

0
मुरादाबाद की अनिका ने बॉक्सिंग में सीबीएसई  नॉर्थ जोन क्लस्टर में जीता रजत पदक


Last Updated:

मुरादाबाद की अनिका ने बॉक्सिंग में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर में कांस्य और जिला स्तर पर रजत पदक जीता है. उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर मुरादाबाद का नाम रोशन करना है.

X

बॉक्सिंग में आगे बढ़ रहे शहर की बेटियां।

हाइलाइट्स

  • अनिका ने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर में कांस्य पदक जीता.
  • जिला स्तर पर अनिका ने रजत पदक जीता.
  • अनिका का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर मुरादाबाद का नाम रोशन करना है.

मुरादाबाद: मुरादाबाद की बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं, चाहे वह पढ़ाई हो या खेल. बॉक्सिंग खिलाड़ी अनिका इसका एक बड़ा उदाहरण हैं. अनिका पिछले 4 साल से स्टेडियम में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत चुकी हैं. उन्होंने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर में कांस्य पदक और जिला स्तर पर रजत पदक जीता है. साल 2024 में तो उन्होंने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया. अनिका की मां सुमन लता उनकी तैयारी में पूरा सहयोग करती हैं.

मुरादाबाद का नाम रोशन करना चाहती हैं
अनिका बताती हैं कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने परिवार और मुरादाबाद का नाम रोशन करना चाहती हैं. पहले उनका परिवार उनके इस फैसले से सहमत नहीं था लेकिन अब सभी उनका पूरा साथ दे रहे हैं.

स्टेडियम में बॉक्सिंग की सुविधा
अनिका को बचपन से ही बॉक्सिंग पसंद थी. उन्होंने ऑनलाइन कई खिलाड़ियों को खेलते देखा था लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला. जब उन्हें पता चला कि मुरादाबाद के स्टेडियम में बॉक्सिंग की सुविधा है तो उन्होंने वहां ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया. अब उनका लक्ष्य है कि वह लगातार आगे बढ़ें और अपने शहर का नाम रोशन करें.

homeuttar-pradesh

मुरादाबाद की अनिका ने बॉक्सिंग में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर में जीता रजत पदक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *