मुरादाबाद के इस गांव में घूम रहा तेंदुआ, ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन, जानें हो क्या रहा वहां
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
leopard in Moradabad : तेंदुआ देखे जाने के बाद से इलाके के लोगों में समाया डर. किसान अपने खेतों में जाने से घबरा रहे हैं और बच्चे घरों में दुबके हुए हैं. वन विभाग गांव में पिंजरा लगाने की व्यवस्था में जुटा, लेक…और पढ़ें
यहां दिखा तेंदुआ।
हाइलाइट्स
- मुरादाबाद के गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण सहमे.
- वन विभाग गांव में पिंजरा लगाने की व्यवस्था में जुटा.
- ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की.
मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण सहम गए हैं. किसान अपने खेतों में जाने से घबरा रहे हैं और बच्चे घरों में दुबके हैं. मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा खालसा का है. यहां तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. तेंदुए के देखे जाने के बाद से इलाके में डर और घबराहट का साया मंडरा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ खेतों में घूम रहा है, जिससे न केवल उनकी फसल और पशु खतरे में हैं. बल्कि उनका जीवन भी खतरे में है.
करना पड़ रहा प्रदर्शन
ग्रामीणों को वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा रहा है. उनकी मांग है कि गांव में तुरंत पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए. उनका कहना है कि यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति और भयावह हो सकती है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जितनी जल्दी हो सके पकड़कर आबादी से दूर छोड़ा जाए. कुआखेड़ा खालसा गांव के किसानों का कहना है कि हमें बहुत डर लग रहा है, क्योंकि तेंदुआ हमारे खेतों में घूम रहा है. हमें लगता है कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो वो हमारे जीवन के लिए खतरा बन सकता है.
क्या बोला वन विभाग
इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि गांव में पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है. तेंदुए को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. जल्द ही किसानों को इस आफत से निजात दिलाई जाएगी.
Moradabad,Uttar Pradesh
January 26, 2025, 14:58 IST