मुरादाबाद के 5 चमत्कारी मंदिर, जहां हर श्रद्धालु की सुनते हैं भगवान, जानें वजह
Last Updated:
मुरादाबाद का महाकालेश्वर मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपनी अद्भुत मान्यता और दिव्यता के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां स्थित कल्पवृक्ष भक्तों की आस्था का प्रतीक है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसकी जड़ों में कलावा बांधने और जल अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी होती है. यह स्थान श्रद्धा, शांति और विश्वास का अद्भुत संगम माना जाता है.
मुरादाबाद का सिद्धपीठ काली माता मंदिर रामगंगा तट के पास लालबाग क्षेत्र में स्थित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. यह मंदिर ‘मिश्री वाला टीला’ के नाम से भी प्रसिद्ध है और इसकी देखरेख जूना अखाड़ा द्वारा की जाती है.

मुरादाबाद के रेलवे हरथला कॉलोनी में स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. कहा जाता है कि इस मंदिर में बरगद के वृक्ष पर डोरी बांधने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है. मान्यता है कि यदि कोई भक्त यहां डोरी बांधकर 41 दिनों तक नियमित रूप से ज्योत जलाता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है.

मुरादाबाद के दीन दयाल नगर में स्थित श्री साईं करुणा धाम साईं मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है. यह मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है. साईं बाबा को समर्पित यह धाम सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला है, जहां आने वाला हर भक्त शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करता है.

मुरादाबाद का प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर हजारों साल पुराना आस्था स्थल है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर घंटा चढ़ाते हैं. माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है — चाहे वह संतान की कामना हो, स्वास्थ्य की या सुख-समृद्धि की. मंदिर की भव्यता और इसकी प्राचीन मान्यताएं इसे भक्तों के लिए एक विशेष तीर्थ बनाती हैं.

मुरादाबाद का महाकालेश्वर मंदिर भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र है. यहां स्थित कल्पवृक्ष इस मंदिर की खास पहचान है. कहा जाता है कि इसकी जड़ों में कलावा बांधने और जल चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है. दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करते हैं और कल्पवृक्ष के नीचे प्रार्थना कर अपनी इच्छाएं व्यक्त करते हैं.