मुरादाबाद में किसान ने तैयार किया ऑर्गेनिक गन्ने का सिरका, मिल रहा अच्छा मुनाफ
Last Updated:
Moradabad News:किसान शुभांकर सिंह ने बताया कि ऑर्गेनिक गन्ने से हम ऑर्गेनिक सिरका तैयार कर रहे है.इसमे पेट से संबंधित जितनी भी चीजें है उन सभी में सिरका का बहुत लाभदायक होता है.फरमनटेशन प्रोसेस से सिरका तैयार होता है.इसके अंदर बैक्टीरिया होते हैं.
मुरादाबाद में एक किसान ऐसे हैं जिन्होंने गन्ने का सिरका तैयार किया है. यह सिरका गन्ने के रस से तैयार किया जाता है. जो पूरी तरह ऑर्गेनिक होता है. यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसके साथ ही किसान को भी इस काम मे अच्छा मुनाफा हो रहा है. किसान ने गन्ने की खेती को पहले तो ऑर्गेनिक रूप में किया. उसमें जीवामृत और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग किया. फिर उसमें गन्ना तैयार होने पर गन्ने का सिरका तैयार किया है.
ऑर्गेनिक सिरका कर रहे तैयार
किसान शुभांकर सिंह ने बताया कि ऑर्गेनिक गन्ने से हम ऑर्गेनिक सिरका तैयार कर रहे है.इसमे पेट से संबंधित जितनी भी चीजें है उन सभी में सिरका का बहुत लाभदायक होता है.फरमनटेशन प्रोसेस से सिरका तैयार होता है.इसके अंदर बैक्टीरिया होते हैं. जो आपके पेट के डाइजेस्ट सिस्टम को बेहतर बनाते हैं और अच्छा रखते हैं. उन्होंने कहा कि हम ऑर्गेनिक रूप में गन्ना तैयार कर रहे हैं. लेकिन उसे मिल पर नहीं डालते हैं. उसके प्रोडक्ट बनाते हैं. जैसे गुड़ शक्कर खांड या सिरका आदि.
खूब आ रही डिमांड
इसी प्रकार हमने ऑर्गेनिक गन्ने से यह सिरका तैयार किया है. जिसमें हमें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है और ऑर्गेनिक शेयर का भी लोगों को मिल रहा है.150 रुपए किलो इसे हम सेल कर रहे है. यह ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिल रहा है. मुरादाबाद मंडल के अलावा अन्य जगह से भी लोग इसके ऑर्डर दे रहे हैं.