‘मेरा पति लड़के-लड़कियां लाता है, देह व्यापार का काम है’, पुलिस बोली- महिला ने जो बताया झूठ है सब

0
‘मेरा पति लड़के-लड़कियां लाता है, देह व्यापार का काम है’, पुलिस बोली- महिला ने जो बताया झूठ है सब


Last Updated:

Agra Latest News: आगरा में एक महिला ने कुछ महीने पहले अपने पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति देह व्यापार का काम कर रहा है. मगर पुलिस ने इस पूरे मामले में शांति भंग का चालान कर दिया था. अब एक वीडियो सामने आ रही है जो बेहद चौंकाने वाली है.

शिक्षिका महिला ने पुलिस को दी थी सूचना (AI Image)

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस एक बार फिर से अपने अनोखे काम को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. एक महिला ने अक्टूबर के महीने में पुलिस को सूचना दी थी कि एक घर के अंदर देह व्यापार हो रहा है, कई लड़के और लड़कियां मौजूद है. सूचना पर पुलिस ने छापा भी मारा, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई. आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में महज घर के बाहर खड़ी भीड़ को लेकर शांति भंग में कार्रवाई कर दी. जबकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिस घर में पुलिस ने छापा मारा था, उस घर से कई लड़के और लड़कियों का पुलिस चेहरा ढक कर ले जाती हुई दिखाई दे रही है.

मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है. एक महिला शिक्षिका का विवाद अपने पति से चल रहा था. दोनों अलग-अलग रहते है. महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति घर के अंदर ही देह व्यापार का गलीच धंधा करवा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए छापा मारा था. अब शिक्षिका महिला का आरोप है कि छापे के दौरान पुलिस ने घर में लड़के और लड़कियों को पकड़ा, और सिर्फ इसमें शांतिभंग की कार्रवाई को अंजाम दिया. अब इस मामले में एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस घर में से लड़के और लड़कियों के चेहरे को ढक कर ले जाती हुई दिखाई दे रही है.

देह व्यापार की सूचना गलत थी
इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने सूचना दी थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई. महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था. महिला का पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में था, जब घर में छापा मारा था घर में पति, उसकी महिला मित्र और महिला मित्र की साथी मिली थी. सभी को थाने ले जाकर 170 BNS के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया था. शिक्षिका महिला और उसके साथियों के द्वारा जो आरोप लगाए है वह गलत है. गलत आरोप लगाने को लेकर अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

‘मेरा पति लड़के-लड़कियां लाता है, देह व्यापार का काम है’, पुलिस बोली- गलत सूचना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *