मेरी माली हालत खराब है… मेरठ पहुंचे आजम खान का फिर छलका दर्द
Last Updated:
UP Politics: पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आज़म खान रविवार देर शाम मेरठ के किठौर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा वे खुशियों में शरीक होने आए हैं, क्योंकि सालों से ऐसी खुशियों से मरहूम रहे हैं. आजम खान ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं.
मेरठ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान रविवार देर शाम मेरठ के किठौर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जेल यात्रा, आर्थिक तंगी और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वे खुशियों में शरीक होने आए हैं, क्योंकि लंबे समय से ऐसी खुशियां उनके जीवन से दूर हैं.
बिहार में प्रचार न करने पर कही ये बात
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार न करने के सवाल पर आजम खान ने स्पष्ट कहा कि वहां ‘जंगलराज’ है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद इसे स्वीकार कर चुके हैं. ऐसे माहौल में वहां जाना समझदारी नहीं होती. अगर उनके साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो पार्टी और समर्थकों को अनावश्यक नुकसान पहुंचता. सुरक्षा वापस लेने के मुद्दे पर उन्होंने गंभीर चिंता जताई. कहा कि गृह मंत्रालय या किसी सरकारी प्रतिनिधि से सुरक्षा के बारे में कोई लिखित सूचना नहीं मिली. ऐसे में वर्दीधारी और हथियारबंद लोग उनकी रक्षा के लिए हैं या कुछ और, यह कैसे मान लें? वे बोले, “क्या गारंटी कि ये लोग मुझे बचाने आए हैं, न कि नुकसान पहुंचाने?”
मेरी माली हालत ख़राब
आर्थिक स्थिति पर खुलासा करते हुए आजम खान ने बताया कि उनकी माली हालत बेहद खराब है. घर और प्लॉट बेचने के लिए विज्ञापन दिए, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला. सुरक्षा स्वीकार करने पर खर्च वहन करने की क्षमता नहीं है, इसलिए इसे लौटाना पड़ा. समाजवादी पार्टी के भीतर अखिलेश यादव से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त टिप्पणी की, लेकिन विस्तार से कुछ नहीं कहा. कुल मिलाकर, आजम खान की बातों में जेल की पीड़ा, राजनीतिक दबाव और व्यक्तिगत संघर्ष साफ झलक रहे थे. शादी समारोह में उनकी मौजूदगी ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें