‘मेरी शादी करवाओ…’, पुलिस से 5 साल से फोन कर रहा शख्स, परेशान होकर घर पहुंचे दरोगा तो खुला राज

0
‘मेरी शादी करवाओ…’, पुलिस से 5 साल से फोन कर रहा शख्स, परेशान होकर घर पहुंचे दरोगा तो खुला राज


Last Updated:

Bahraich Latest News: 5 साल से लगातार एक शख्स पुलिस को कॉल कर शादी करवाने की बात कह रहा है. पुलिस उस शख्स से जब हद से ज्यादा परेशान हो गई तो उसके घर पहुंची और उसके मोबाइल फोन से सिम निकालकर ले गई. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और कौन है यह शख्स जो पुलिस को कर रहा फोन.

पुलिस को कॉल करने वाले शख्स की तस्वीर.

श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती में एक युवक शादी के लिए पिछले 5 सालों से पुलिस की डायल 112 की टीम को फोन करके परेशान कर रहा है. युवक पुलिस की टीम डायल 112 को फोन करके घर पर बुलाता और उनसे अपनी दुल्हन ढूढ़ने के लिए कहता है. युवक के इस कारनामे का विडियो सामने आया है. युवक केशवराम यादव ने पिछले 5 सालों में डायल 112 को दो सौ से तीन सौ बार फोन किया है.

श्रावस्ती जिले के नकहा धरमनगर गांव के रहने वाले केशवराम की कहानी बड़ी हस्यादपद है. 38 साल के केशवराम की पत्नी न होने की वजह से वह पुलिस से अपनी शादी करवाने की मांग करते है. दरअसल केशव मानसिक तौर से कमजोर है उनकी 7 साल पहले शादी हुई थी लेकिन केशवराम की गतिविधियों को देख महिला के घरवालों ने केशवराम से शादी छुड़ाकर दूसरी जगह कर दी.

जिसके बाद केशव राम अकेले हो गए और वे पुलिस से अपनी शादी करवाने की बात कहने लगे. केशवराम तीन भाई है मौजूदा समय में बीच वाले भाई मनोज की शादी भी हो गई है. लेकिन केशवराम की शादी नही हुई है. केशवराम अपना दुख बताते हुए कहते है कि उनके घरवाले उनसे काम करवाने के लिए उनकी शादी नही कर रहे है. वहीं उनके पिता राजाराम यादव ने बताया की वह मंदबुद्धि है इनकी शादी हुई थी लेकिन पत्नी चली गई. पिता ने बताया की इससे पुलिस वाले भी परेशान है. ये पुलिस को फोन न कर पाए इनके लिए पुलिस मोबाइल से सिम भी निकाल ले गई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

‘मेरी शादी करवाओ…’, पुलिस से 5 साल से फोन कर रहा शख्स, पुलिस परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों