मेले में घूम रहा था ‘दारोगा’, दाढ़ी देख पुलिस को हुआ शक, बोला- वर्दी डैडी जी की है
Last Updated:
आरोपित के पिता ने पुलिस को बताया कि शिवम की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिवम ने जानबूझकर किया था या फिर सच में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.
वृंदावन में फर्जी दारोगा पकड़ा गया.
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन के प्रसिद्ध रंगजी मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव रथ मेले के दौरान एक युवक पुलिस की दारोगा वाली वर्दी पहनकर घूम रहा था और लोगों पर रौब झाड़ रहा था. असली पुलिसकर्मियों को उसकी बढ़ी हुई दाढ़ी देखकर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोका और पूछताछ शुरू की. युवक की पहचान शिवम चौधरी के रूप में हुई है, जो हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला अमरा गांव का निवासी है. उसने बताया कि उसके पिता हरिपाल सिंह बुलंदशहर में सब-इंस्पेक्टर हैं. वह घर से पिता की वर्दी चुराकर पहन लिया था और मेले में आ गया था.
पिता ने कहा- बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं
वहीं आरोपित के पिता ने पुलिस को बताया कि शिवम की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिवम ने जानबूझकर किया था या फिर सच में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. शिवम मेले की भीड़ में खुद को असली दारोगा जैसा जता रहा था.
मेले में होती रही फर्जी दारोगा की चर्चा
लोगों से बातचीत कर रहा था और रौब झाड़ रहा था. वहीं असली पुलिस मेले में लोगों के बीच से उसे अपने साथ ले गई. इस दौरान फर्जी दारोगा ने विरोध भी किया, लेकिन उसकी किसी ने भी एक ना सुनी. फर्जी दारोगा के पकड़े जाने पर मेले में मौजूद लोग इस बात की काफी देर तक चर्चा करते रहे. पुलिस ने जब शिवम को दबोचा तो उसके परिजनों को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें