मेष राशि के लिए खतरे ही खतरे, बढ़ेंगी गलतफहमियां, बचाएंगे बजरंग बली

0
मेष राशि के लिए खतरे ही खतरे, बढ़ेंगी गलतफहमियां, बचाएंगे बजरंग बली


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 March 2026 : मेष राशि के लिए आज चंद्रमा 8वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव परिवर्तन, गुप्त बातें और जोखिम से संबंधित है. चंद्रमा की यह स्थिति आपको सावधान रहने का संकेत दे रही है. अति आवेग में आकर कोई निर्णय नहीं लें. मंगल आपको साहस देंगे. आज का दिन संयम, सावधानी और सोच समझकर निर्णय लेने के लिए है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. उपाय के तौर पर पर्याप्त आराम करें. प्यार और रिश्तों में सावधानी रखें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है. आर्थिक नजरिए से कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश के फैसला टाल दें. सेहत सामान्य रहेगी. हल्की थकान हो सकती है. प्यार और रिश्तो में गलतफहमियां बढ़ेंगी. बातचीत में संयम रखें. आवेग में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. आज के दिन हनुमानजी की आराधना करें. दिन अच्छा रहेगा. भगवान की कृपा भी आपके ऊपर बरसेगी.

आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी है. पक्ष शुक्ल और योग गंड है. सूर्योदय 6.13 पर और सूर्यास्त 6.38 पर होगा. शुभ समय 12.00 से 12.50 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे वक्त तक लंबा फायदा देता है. अशुभ समय राहुकाल 3.31 से 5.05 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगा. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस देंगे. चंद्रमा की स्थिति आपको सावधान रहने का संकेत दे रही है. आज का दिन संयम, सावधानी और सोच समझकर निर्णय लेने के लिए महत्त्वपूर्ण है.

बढ़ सकती हैं गलतफहमियां 

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि की सेहत में आज उतार-चढ़ाव होगा. थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. उपाय के तौर पर पर्याप्त आराम करें. प्यार और रिश्तों में सावधानी रखें. गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. जीवनसाथी के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें. धैर्य व विश्वास बनाए रखें. परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. माहौल को शांत रखने का प्रयास करें. बुजुर्गों की सलाह लाभदायक होगी.

इनसे रहेगा खतरा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आर्थिक स्थिति असहज हो सकती है. अचानक से खर्च बढने की संभावना है. पैसे के नुकसान होने का योग है. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, वरना नुकसान होना तय है. नौकरी व करियर में दबाव बढ़ेगा. रचनात्मक काम करते हुए नजर आ सकते हैं. गुप्त विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. नुकसान पहुंचा सकते हैं. धैर्य व समझदारी से काम लें. कोई भी काम अतिउत्साह में नहीं करें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *