मेष राशि वाले आज इस दिशा में बिल्कुल ना जाएं! करियर में आज आएंगे ये बदलाव

0
मेष राशि वाले आज इस दिशा में बिल्कुल ना जाएं! करियर में आज आएंगे ये बदलाव


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के जीवन में आज बड़ा बदलाव आने वाला है. आज आमदनी अच्छी रहेगी और व्यवसाय में नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले आज आपको सोच समझकर लेना होगा. मां विन्ध्यवासिनी धाम के पंडित ने बताया कि आज मेष राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों के जीवन में गुरुवार का दिन खास रहने वाला है. आज का दिन प्रेम के लिए अनुकूल रहेगा, संबंधों में मिठास बढ़ेगी. इसके साथ ही आज जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. आज आमदनी अच्छी रहेगी और व्यवसाय में नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले आज आपको सोच समझकर लेना होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी. आज आपको योग और व्यायाम करना फलदायी होगा. इससे मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा. उपाय के तौर पर हनुमान मंदिर में दर्शन में पूजन करें, क्योंकि संकट मोचन हनुमान आपकी सारी समस्याओं को आज दूर करेंगे.

इस दिशा में रहेगा दिशाशूल 

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि बसंत ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि नवमी और नक्षत्र मूल है, पक्ष कृष्ण है, योग सिद्ध है. आज सूर्योदय 6.34 पर और सूर्यास्त 6.47 शायकाल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.07 से 12.55 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 2.00 से 3.00 बजे तक रहेगा.

उन्होंने बताया कि आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा. आज चंद्रमा मेष राशि में लग्न भाव में होगा. यह आत्मविश्वास, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि करेगा. मेष राशि का स्वामी मंगल साहस व ऊर्जा प्रदान करेगा. आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए और निर्णय लेने के लिए अनुकूल है.

ऊर्जावान रहेगा शरीर

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का सेहत सामान्य से ज्यादा अच्छा व ऊर्जावान रहेगा. जल्दबाजी और गुस्से से बचें. सिरदर्द और उच्च रक्तचाप से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है. सलाह के तौर पर योग और ध्यान करें. मेष राशि के प्यार व संबंधों में उत्साह व नयापन रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के नए रिश्तें की शुरुआत हो सकती है. परिवार में खुशी व उत्साह का माहौल रहेगा. भाई व बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा. किसी शुभ काम की योजना बन सकती है.

आमदनी में होगी वृद्धि

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. व्यवसाय में लाभ की संभावना है. नए निवेश सोच-समझकर करें. नौकरी व करियर में आपके कामों की सराहना हो सकती है. नए प्रोजेक्ट व काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. कुल मिलाकर बिजनेस व नौकरी के लिए दिन प्रतिकूल है. नए काम का सृजन कर सकते हैं.

ये करें उपाय

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 1 और 9 व भाग्यांक 8 रहेगा. शुभ रंग लाल व नारंगी रहेगा. शुभ दिशा पूर्व रहेगा. उपाय के तौर पर हनुमानजी के मंदिर में दर्शन करें और ओम हन हनुमंते नम: का 21 या 108 बार जाप करें. इसी के साथ ही किसी जरूरतमंद को गुड़ और लाल फल दान करें, इससे आपको लाभ मिलेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *