मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था और इधर प्रियांशी की धड़कन ऐसी बढ़ी कि जान चली गई!
Last Updated:
इंडिया-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में भारत की जीत पर जहां पूरा देश जश्न मना रहा था वहीं देवरिया का एक परिवार मातम मना रहा था. मैच के दिन इंडिया की इनिंग देखते ही हुए घर की बेटी की हार्ट अटैक आ गया था.
फाइनल मैच देखने के दौरान गिर गई थी प्रियांशी (इमेज- फाइल फोटो)
भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. पूरे देश ने इस जश्न को मनाया सिवाय एक परिवार के. देवरिया में रहने वाला एक परिवार भी फाइनल मैच एन्जॉय कर रहा था. परिवार ने न्यूजीलैंड की पूरी पारी एन्जॉय की. इसके बाद जब भारत बैटिंग के लिए आई तब कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया. परिवार ने अपनी चौदह साल की बेटी खो दी.
चौदह साल की प्रियांशी की मौत हार्ट अटैक से हो गई. जब प्रियांशी की मौत हुई तब भारत बैटिंग कर रहा था. खबर फैली कि प्रियांशी की मौत का कारण विराट कोहली का एक रन पर आउट होना था. लेकिन प्रियांशी के पिता ने अब बेटी के अंतिम संस्कार के बाद बताया कि फाइनल मैच के दिन आखिर क्या हुआ था? उन्होंने विराट कोहली के आउट होने की वजह से प्रियांशी को हार्ट अटैक आने की बात से इंकार किया है.
क्या हुआ था उस दिन
प्रियांशी के पिता अजय पांडेय ने बताया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. घटना वाले दिन का जिक्र करते हुए प्रियांशी के पिता ने कहा कि जब ये घटना हुई तब वो बाहर थे. न्यूजीलैंड की इनिंग देखने के बाद अजय मार्केट चले गए थे. वहीं उन्हें कॉल आया कि प्रियांशी गिर गई है. जब वो घर आए तब बेटी को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. हालांकि, अजय पांडेय ने साफ़ कहा कि उनकी बेटी की मौत की वजह विराट कोहली का आउट होने नहीं था.
महज था इत्तेफाक
आठवीं क्लास में पढ़ने वाली प्रियांशी की मौत मैच के दौरान हो गई थी. मीडिया में खबर फैली कि विराट के आउट होने की वजह से उसे सदमा लगा था. लेकिन घरवालों ने कहा कि ऐसा नहीं है. जब प्रियांशी की मौत हुई तब टीम अच्छा परफॉर्म कर तरही थी. यहां तक कि जब प्रियांशी गिरी, तब विराट कोहली बैटिंग के लिए आए भी नहीं थे. ऐसे में उनके आउट की वजह से प्रियांशी की मौत नहीं हो सकती.
March 11, 2025, 18:20 IST