मोटापा से हैं परेशान, तो रोजाना डाइट में शामिल करें ये चीज, तेजी से कम हो जाएगा वजन, जानें सेवन का तरीका

0
मोटापा से हैं परेशान, तो रोजाना डाइट में शामिल करें ये चीज, तेजी से कम हो जाएगा वजन, जानें सेवन का तरीका


Last Updated:

Weight Loss Tips: बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तीनों तत्व लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. इसके अलावा बादाम मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है.

आज के समय में बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. लोग वजन घटाने के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान अपनाते हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी के अभाव में मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता. ऐसे में बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे सही मात्रा में खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है. सवाल यह है कि वजन घटाने के लिए रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए और इन्हें किस तरह से खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Benfits of almound

बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तीनों तत्व लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. इसके अलावा बादाम मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है.

vitamin E in Almound

बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और विटामिन ई शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ थकान को कम करते हैं. यही वजह है कि डाइटिंग के दौरान भी शरीर कमजोर महसूस नहीं करता. हालांकि, अधिक मात्रा में बादाम खाने से वजन बढ़ भी सकता है, इसलिए इसकी सही मात्रा जानना जरूरी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

almound

वजन कम करने के लिए विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 5 से 8 बादाम का सेवन पर्याप्त माना जाता है. यह मात्रा शरीर को जरूरी पोषण देती है, लेकिन अतिरिक्त कैलोरी नहीं बढ़ाती. अगर आप ज्यादा एक्टिव हैं या वर्कआउट करते हैं, तो 8 से 10 बादाम भी खा सकते हैं, लेकिन इससे अधिक मात्रा नुकसानदेह हो सकती है.

almound tips

सबसे अच्छा तरीका है कि बादाम को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए. भीगे हुए बादाम पचाने में आसान होते हैं और इनके पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं. बादाम को हमेशा सादा खाएं, यानी उसमें नमक या चीनी न मिलाएं.

badam

चाहें तो आप इन्हें नाश्ते में या दोपहर के समय हेल्दी स्नैक के रूप में भी शामिल कर सकते हैं. साथ ही पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना भी जरूरी है, तभी वजन घटाने में बादाम का पूरा लाभ मिलेगा. जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है या जिन्हें पाचन संबंधी समस्या रहती है, उन्हें बादाम खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मोटापा से हैं परेशान, तो रोजाना खाएं ये चीज, तेजी से कम हो जाएगा वजन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों