मोदी-योगी वाली पिचकारियां हुईं हिट, होली में पिचकारी का नया ट्रेंड! बच्चे बोले

0
मोदी-योगी वाली पिचकारियां हुईं हिट, होली में पिचकारी का नया ट्रेंड! बच्चे बोले


Last Updated:

हर साल की तरह इस बार भी होली पर रंगों और पिचकारियों की धूम मची हुई है. लेकिन इस बार खास बात यह है कि फिल्मी थीम और राजनीतिक शख्सियतों वाली पिचकारियां बाजार में छाई हुई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस होली पर क…और पढ़ें

X

पुष्पा की कुल्हाड़ी वाली पिचकारी बच्चों का ध्यान आकर्षित कर रही है

अतीश त्रिवेदी/ लखीमपुर खीरी-  रंगों और उल्लास का त्योहार होली आने ही वाला है, और बाजारों में इसकी रौनक जोरों पर है. लखीमपुर खीरी जिले में भी पिचकारियों और रंगों की दुकानें सज चुकी हैं. हर तरफ देशी पिचकारियों की भरमार देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार बाजार में फिल्मी थीम वाली पिचकारियां सबसे ज्यादा धूम मचा रही हैं.

बाहुबली की तलवार और पुष्पा की कुल्हाड़ी बनी पहली पसंद
इस साल पिचकारियों की नई रेंज पर फिल्मों का खासा असर देखने को मिल रहा है. बाजारों में’बाहुबली’ की तलवार,’पुष्पा’ की कुल्हाड़ी और हथौड़ा, क्रिकेट बैट और बेलन के मॉडल जैसी अनोखी पिचकारियां उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खासकर, बच्चों के बीच पुष्पा की कुल्हाड़ी और बाहुबली की तलवार वाली पिचकारियां सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं.

  • मोदी-योगी वाली पिचकारियां भी बनी आकर्षण का केंद्र
  • बाजारों में राजनीतिक थीम वाली पिचकारियां भी खूब पसंद की जा रही हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों वाली पिचकारियां दुकानों पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

बच्चों को लुभा रही फिल्मी थीम पिचकारियां
बाजारों में आई नई पिचकारियों की रेंज ने बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आकर्षित किया है. लखीमपुर के बाजारों में

भगवान शिव के त्रिशूल जैसी पिचकारी
फिल्मी थीम पर आधारित हथौड़ा और कुल्हाड़ी पिचकारी की सबसे ज्यादा मांग हो रही है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2’ के चलते लोग ‘पुष्पा’ की स्टाइल में “झुकेगा नहीं” डायलॉग बोलते हुए कुल्हाड़ी पिचकारी खरीद रहे हैं.

होली की खरीदारी जोरों पर
त्योहार नजदीक आते ही लखीमपुर के बाजारों में होली से जुड़े सामानों की बिक्री तेज हो गई है. प्रमुख दुकानों से लेकर फुटपाथ तक गुलाल, रंग और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं. लोग अपने बच्चों के लिए नई और अनोखी पिचकारियां खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं.

homeuttar-pradesh

मोदी-योगी वाली पिचकारियां हुईं हिट, होली में पिचकारी का नया ट्रेंड! बच्चे बोले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *