मोरिंगा से चमकी किसान की किस्मत! 1000 रु किलो में बेच रहे हेल्थ का खजाना, कैंसर से लेकर गठिया तक में फायदेमंद

0
मोरिंगा से चमकी किसान की किस्मत! 1000 रु किलो में बेच रहे हेल्थ का खजाना, कैंसर से लेकर गठिया तक में फायदेमंद


Last Updated:

Moringa Cultivation Tips : किसान अमित देवल ने ऑर्गेनिक खेती में नया कमाल कर दिखाया है. मोरिंगा की पत्तियों से बना उनका पाउडर आज देशभर में सुपरफूड की तरह डिमांड में है. विटामिन, मिनरल और कैल्शियम से भरपूर यह पाउडर गठिया से लेकर गंभीर बीमारियों में फायदेमंद माना जा रहा है.

मुरादाबाद : किसान आज ऐसी कई उत्पाद तैयार कर रहे हैं जो पूरी तरह ऑर्गेनिक होते हैं और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में एक किसान ने मोरिंगा पाउडर बनाना शुरू किया है, जिसकी खासियत है कि यह विटामिन, मिनरल्स और खासकर कैल्शियम से भरपूर होता है. इसके अलावा, यह कैंसर से जुड़े जोखिमों को कम करने में सहायक माना जाता है. इस ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर की पूरे भारत में भारी मांग है, जिससे किसान को अच्छा मुनाफा हो रहा है. वह न केवल खुद आत्मनिर्भर बने हैं बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं.

किसान अमित देवल बताते हैं कि वे पहले मोरिंगा की खेती करते हैं और फिर उसके पत्तों से शुद्ध मोरिंगा पाउडर तैयार करते हैं. मोरिंगा की फलियों का उपयोग अचार बनाने में किया जाता है, जबकि पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है. उनके अनुसार मोरिंगा पाउडर मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होता है. यह इतना प्रभावी माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को गठिया की समस्या हो, तो 3 महीने नियमित सेवन करने पर काफी राहत मिल सकती है. इसके अलावा भी यह पाउडर कई तरह की बीमारियों में लाभकारी है और संपूर्ण स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करता है.

इतनी है कीमत
अमित देवल बताते हैं कि मोरिंगा पाउडर की डिमांड लगातार बढ़ रही है और पूरे देश से ऑर्डर मिल रहे हैं. दूर-दूर के लोग इसकी गुणवत्ता और शुद्धता की वजह से इसे खूब पसंद कर रहे हैं. जानकार ग्राहकों के बीच तो इसकी इतनी मांग है कि कई बार स्टॉक तुरंत खत्म हो जाता है. वहीं, इसकी कीमत भी उन्होंने किफायती रखी है. अमित देवल बताते हैं कि मोरिंगा पाउडर की 1000 रुपये प्रति किलो है जिससे अधिक लोग इसे आसानी से खरीद सकें.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

homeagriculture

मोरिंगा से चमकी किसान की किस्मत! 1000 रु किलो में बेच रहे हेल्थ का खजाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *