यात्रीगण कृपया ध्यान दें, त्योहार पर 44 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही,देखें लिस्ट
दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज सहित कई त्यौहार आने वाले हैं. जिसको लेकर रेलवे प्रशासन तैयारी में जुट गया है. रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी जा रही है. जिसको लेकर अब तक करीब 44 स्पेशल ट्रेनें रेलवे चला चुका है. यह सभी ट्रेन अलग-अलग रूट पर चलाई जा रही हैं.जिससे जो भी यात्री त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं. वह आसानी से रेलवे द्वारा शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं.
ये है लिस्ट
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में (04456) नई दिल्ली-धनबाद तथा (04455) धनबाद-नई दिल्ली प्रतिदिन चलेंगी। इसी तरह (04016) आनंद विहार-सीतामढ़ी और (04015) सीतामढ़ी-आनंद विहार का प्रतिदिन संचालन होगा. (04504) चंडीगढ़-पटना एवं (04503) पटना-चंडीगढ़ सप्ताह में तय तिथियों पर मंडल से होकर गुजरेंगी. इसके अलावा (04608) अमृतसर-छपरा, (04607) छपरा अमृतसर, (05736) कटिहार अमृतसर, (05735) अमृतसर कटिहार को भी मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
अलग-अलग रुट पर चलेंगी ट्रेने
इसी क्रम में (04203) लखनऊ-नई दिल्ली और (04204) नई दिल्ली-लखनऊ, (04008) आनंद विहार-जयनगर, (04007) जयनगर-आनंद विहार, (04010) दिल्ली-सीतामढ़ी तथा (04009) सीतामढ़ी दिल्ली के साथ-साथ (04022) नई दिल्ली-गोरखपुर व (04021) गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहारों के दौरान चलाई जाएंगी. इन सभी का ठहराव मुरादाबाद व बरेली मंडल के स्टेशनों पर रहेगा. इसी तरह (05575) सहरसा-आनंद विहार, (05576) आनंद विहार-सहरसा, (05579) पूर्णिया -आनंद विहार, (05580) आनंद विहार-पूर्णिया, (05045) लखनऊ-राजकोट, (05046)राजकोट-लखनऊ, (04117)प्रयागराज-लखनऊ, (04118) लखनऊ-प्रयागराज, (05301) मऊ-अंबाला, (05302) अंबाला-मऊ, (05005) बांद्रा-अमृतसर, (05006) अमृतसर-बांद्रा, (04829) जोधपुर-गोरखपुर, (04830) गोरखपुर-जोधपुर, (09075) मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम, (09076) काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, (07077) काचीगुड़ा-देहरादून, (07078) देहरादून-काचीगुड़ा, तथा (06597) यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश और (06598) योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर का भी संचालन होगा।