यूपी का बदलने वाला है मौसम, अगले 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान, पड़ेगी भीषण ठंड, जानें IMD का अपडेट

0
यूपी का बदलने वाला है मौसम, अगले 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान, पड़ेगी भीषण ठंड, जानें IMD का अपडेट


वाराणसी: दिसंबर महीने में यूपी वालों को ठंड खूब सताएगी. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसके संकेत दिये हैं. ऐसे में इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए स्वेटर शॉल के साथ ही ब्लोवर और हीटर का सहारा भी लोगों को लेना होगा. अगले 24 घंटे बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और लुढ़क सकता है. बताते चलें कि बीते 24 घंटे में यूपी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार  3 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता. हालांकि घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है. लेकिन तापमान ऐसे ही लुढ़कता रहा तो जल्द ही प्रदेश के कोल्ड वेव का असर दिखाई देगा.
लखनऊ और आसपास ऐसा रहेगा मौसम 
बुधवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में सुबह सवेरे की शुरुआत कोहरे से होगी. हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम सामान्य होगा.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.जो बीते 24 घंटे  की अपेक्षा 1 डिग्री सेल्सियस कम है.इसके अलावा अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर में भी तापमान इसी के करीब रहने की उम्मीद है.

नोएडा-गाजियाबाद में दिखेगा कोहरा
दिल्ली से सटे नोएडा में सुबह सवेरे मध्यम कोहरा नजर आ सकता है.हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ होगा और भगवान भाष्कर के दर्शन भी होंगे.वहीं गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बरेली में भी मध्यम कोहरा दिखाई दें सकता है.

पूर्वांचल के जिलों का जानें हाल
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि बुधवार को वाराणसी,अयोध्या, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, गोरखपुर, कौशाम्बी, चंदौली में सुबह सवेरे कोहरे की हल्की चादर तनी रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य होगा.

न्यूनतम तापमान में आएगी कमी

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 5 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिसके कारण आने वाले दिनों में यूपी के अलग अलग शहरों के तापमान में गिरावट आएगी. ऐसे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. जिससे ठंड और कोहरा दोनो ही बढ़ेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *