यूपी के इस गांव का है अनोखा नाम, सुनकर चौंक जाएंगे आप, बॉलीवुड का जुड़ा है यहां से कनेक्शन

0
यूपी के इस गांव का है अनोखा नाम, सुनकर चौंक जाएंगे आप, बॉलीवुड का जुड़ा है यहां से कनेक्शन


Last Updated:

Sultanpur News: गंजेहड़ी गांव सुल्तानपुर में स्थित है, जिसका नाम गजेन्द्र सिंह से जुड़ा है. यहां से मजरूह सुल्तानपुरी जैसी शख्सियत निकलीं, गांव खेती और शिक्षा में भी समृद्ध है.

हमारे आसपास कुछ गांव के नाम ऐसे होते हैं जो सुनने में काफी हास्यास्पद होते हैं लेकिन उस नाम के पीछे की कहानी बड़ी प्रेरणादायी होती है. कुछ ऐसा ही एक गांव है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में जिसे गंजेहड़ी कहा जाता है. यह गांव सुनने में तो काफी हास्यास्पद लगता है लेकिन इस गांव से कई ऐसी शख्सियत निकली जिन्होंने देश दुनिया में अपना नाम कमाया है तो आईए जानते हैं इस गंजेहड़ी गांव के नाम के पीछे की क्या है कहानी…

नाम के पीछे का यह है इतिहास 
गंजेहड़ी के रहने वाले अहमद खान ने लोकल 18 से बताया कि इस गांव में बहुत पहले खड़कराज सिंह हुआ करते थे. इनके तीन लड़के थे जिनमें दो की शादी हुई और एक की शादी नहीं हुई. इन्हीं तीनों लड़कों में एक का नाम गजेन्द्र सिंह था उन्हीं के नाम पर गांव का नाम गंजेहड़ी पड़ा.

नाम हास्यास्पद लेकिन है प्रसिद्ध 
गंजेहड़ी नाम सुनने में आपको काफी हास्यास्पद पर लग रहा होगा लेकिन सुल्तानपुर के कुड़वार रोड पर स्थित यह गांव काफी प्रसिद्ध है. दुनिया में बड़े गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का गांव भी यही है. मजरूह सुल्तानपुरी इस गांव से निकली ऐसी शख्सियत है जिन्होंने हिंदी फिल्मों में 2000 से अधिक गाने लिखे और जिन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.

काफी समृद्ध है गांव 
खेती और शिक्षा के मामले में यह गांव काफी समृद्ध गांव है. यह सुल्तानपुर मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर बल्दीराय रोड की तरफ स्थित है यहां पर कई धर्म और जाति के लोग रहते हैं लेकिन आपसी प्रेम और सद्भाव इस गांव को एक अलग पहचान देता है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी के इस गांव का है अनोखा नाम, सुनकर चौंक जाएंगे आप, रोचक है कहानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *