यूपी के इस शहर में अब घर बैठे जमा होंगे हाउस और पानी के टैक्स, जानिए डिटेल

0
यूपी के इस शहर में अब घर बैठे जमा होंगे हाउस और पानी के टैक्स, जानिए डिटेल


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

अब जल्द ही मुरादाबाद के शहरवासियों को गृह कर और जल कर जमा कराने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

घर बैठे जमा हो जाएगा हाउस टैक्स और वाटर।

हाइलाइट्स

  • मुरादाबाद में घर बैठे जमा होंगे हाउस और पानी के टैक्स.
  • व्हाट्सएप से दर्ज करा सकेंगे शिकायतें.
  • ऑनलाइन सिस्टम से भ्रष्टाचार में कमी आएगी.

मुरादाबाद: शहरवासियों को गृह कर और जल कर जमा करने के साथ ही कई सुविधाओं के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से जल्द ही निजात मिल जाएगी. उपभोक्ता घर बैठे ही अपना बिल ऑनलाइन या व्हाट्सएप के माध्यम से जमा कर सकेंगे. उन्हें रसीद भी ऑनलाइन मिल जाएगी. नगर निगम की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है.

स्मार्ट सिटी और नगर निगम हो रहे हाईटेक

स्मार्ट सिटी में अब नगर निगम भी धीरे-धीरे हाईटेक होता जा रहा है. अब निगम की ओर से गृह कर, जल कर, विज्ञापन कर, कचरा संग्रहण कर का ऑनलाइन भुगतान कराने की तैयारी है. इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. ऑनलाइन सिस्टम और व्हॉट्सएप पर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपर और बैंक के साथ नगर निगम का करार अंतिम चरण में है.

डैशबोर्ड बनाने का काम लगभग हुआ पूरा

सॉफ्टवेयर डेवलपर की ओर से डैशबोर्ड बनाए जाने का काम लगभग पूरा होने वाला है. इस सिस्टम के परीक्षण के बाद जल्द ही सुविधा शुरू हो जाएगी. जिससे शहर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. खासतौर पर शहर से बाहर रहने वाले लोग भी अपना कर समय से जमा कर सकेंगे और उन्हें निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नगर निगम प्रशासन डिजिटल इंडिया के रूप में एक बड़ी पहल करने जा रहा है. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नागरिकों को आसान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है. इस सिस्टम से लोग घर बैठे ही निगम को सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

व्हाट्सएप के जरिये भी कर सकेंगे शिकायत

इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे. इन शिकायतों की मॉनीटरिंग भी की जाएगी, जिससे शिकायतों का समय से समाधान भी किया जाएगा. पूरे सिस्टम को इस तरह से तैयार किया जा रहा है. ताकि लोग आसानी से इस सुविधा का लाभ ले सकें. वेबसाइट और व्हाट्सएप पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

भ्रष्टाचार में आएगी कमी

इस सिस्टम के विकसित होने के बाद दलालों पर लगाम लगेगी. ऐसा कई बार होता है कि लोगों का काम कराने के लिए निगम कार्यालय के बाहर दलाल सक्रिय रहते हैं. जो सांठगांठ करके पैसे लेकर लोगों का काम कराते हैं. ऑनलाइन सुविधा हो जाने से भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगेगी. साथ ही निगम कार्यालय में लगने वाली भीड़ भी कम होगी,

homeuttar-pradesh

यूपी के इस शहर में अब घर बैठे जमा होंगे हाउस और पानी के टैक्स, जानिए डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों