यूपी के इस शहर में पहली बार होगा हाईटेक ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट, यहां सिर्फ एक गलती से होगा लाइसेंस कैंसिल

0
यूपी के इस शहर में पहली बार होगा हाईटेक ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट, यहां सिर्फ एक गलती से होगा लाइसेंस कैंसिल


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

ऐसा अक्सर देखा जाता है कि जिन्हें ड्राइविंग नहीं आती है उनके पास भी डीएल होता है. वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें थोड़ी बहुत ड्राइविंग आती है और उन्हें भी आसानी से डीएल मिल जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

X

रामपुर में पहली बार हाईटेक ट्रैक पर होगा ड्राइविंग टेस्ट, एक गलती और लाइसेंस कैं

रामपुर: अब ड्राइविंग टेस्ट में न कोई सिफारिश चलेगी न ही कोई गलती छिप सकेगी. रामपुर में उत्तर प्रदेश का पहला स्वचालित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनकर तैयार हो गया है. इस ट्रैक पर ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट पूरी तरह कंप्यूटर और सेंसर की निगरानी में होगा यानी अगर किसी ने मोड़ गलत लिया, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा या बैक गियर में गलती की, तो उसे मौके पर ही फेल कर दिया जाएगा.

पारदर्शी बनेगी ड्राइविंग लाइसेंस का सारा प्रोसेस 

यूपी के परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस देने की प्रक्रिया को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए इस ट्रैक को मंजूरी दी है. रामपुर से लेकर मुरादाबाद तक के एआरटीओ अधिकारियों की टीम ने इसका निरीक्षण किया और इसे शुरू करने की परमिशन भी दे दी है. अब शासन से अंतिम अनुमति मिलते ही यह सेंटर चालू हो जाएगा.

ट्रेंड डाइवर को ही मिलेगा डीएल

अभी तक मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट लिए जाते थे जहां कभी-कभी बिना ठीक से जांचे-परखे भी लाइसेंस जारी हो जाता था. यही वजह थी कि कई अप्रशिक्षित चालक सड़क पर उतर जाते थे, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं. इस नई व्यवस्था से यह खतरा पूरी तरह खत्म हो जाएगा. अब केवल वही लोग पास होंगे जो सही तरीके से गाड़ी चला पाएंगे.

ट्रैक पूरी तरह होगा कंप्यूटराइज्ड

आरटीओ अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया यह ट्रैक पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है. अब तक कई बार बिना योग्यताओं की जांच किए लाइसेंस जारी कर दिए जाते थे जिससे सड़क हादसों की संभावना रहती थी. अब ऐसा नहीं होगा.

सेंसर और कैमरे से होगी ड्राइवर की निगरानी

यह सेंटर पूरी तरह से स्वचलित होगा जहां कर्मचारियों की भूमिका सिर्फ सिस्टम को मॉनिटर करने तक सीमित रहेगी. सेंसर और कैमरे यह तय करेंगे कि चालक सही तरीके से गाड़ी चला पा रहा है या नहीं. इस ट्रैक पर वाहन के इंजन से लेकर उसके कलपुर्जों तक की भी जांच हो सकेगी. यहां हर चालक को ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही होगा वरना वह टेस्ट में पास नहीं हो पाएगा.

सड़क हादसों आएगी कमी

इस तरह का ट्रैक अभी सिर्फ गिनती के शहरों में ही तैयार हुआ है. रामपुर में इसे बनाकर यह दिखाया गया है कि छोटे शहर भी तकनीक के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. इससे न केवल लाइसेंस देने की प्रक्रिया सख्त होगी, बल्कि सड़क हादसे भी कम होंगे. अब बस शासन की अंतिम अनुमति मिलते ही इसे चालू कर दिया जाएगा.

homeuttar-pradesh

रामपुर में पहली बार हाईटेक ट्रैक पर होगा ड्राइविंग टेस्ट, एक गलती और लाइसेंस कैंसिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *