यूपी के दो IPS करने जा रहे शादी, जानें कौन हैं केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा
Last Updated:
IPS Story : यूपी के दो आईपीएस अधिकारी एसपी संभल और एसपी बरेली साउथ शादी करने जा रहे हैं. संभल एसपी केके बिश्नोई राजस्थान के रहने वाले हैं और एसपी अंशिका वर्मा प्रयागराज की.
IPS Story : आईपीएस जोड़ी की शादी जोधपुर में होगी.
IPS Story : उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे चर्चित IPS जोड़ी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई शादी करने जा रहे हैं. यह हाई प्रोफाइल शादी 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होगी. कृष्ण कुमार बिश्नोई अभी संभल के एसपी और अंशिका वर्मा बरेली की एसपी साउथ हैं. इस जोड़ी की शादी की तारीख, हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में तय हो चुकी हैं. कृष्ण कुमार बिश्नोई मूलत: राजस्थान और अंशिका वर्मा प्रयागराज, यूपी की रहने वाली हैं.
2018 बैच के आइपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई
कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाडमेर के रहने वाले हैं. वह 2018 बैच के आईपीएस हैं. वह इस समय संभल में एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने इस पद पर रहते हुए संभल की कानून-व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. साहसिक कार्यों और प्रशासनिक सूझबूझ के लिए सीएम योगी आदित्य नाथ उन्हें सम्मानित कर चुके हैं. केके बिश्नोई को साल 2024 में गोरखपुर से संभल भेजा गया था.
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईपीएस बने.
बरेली की लेडी सिंघम अंशिका वर्मा
आईपीएस अंशिका वर्मा इस समय बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं. वह 2021 बैच की आईपीएस हैं. वह प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी प्रयागराज में ही हुई है. उन्होंने बरेली में तैनाती के दौरान एनडीपीएस, हत्या समेत कई चुनौतीपूर्ण केस बहुत कम समय में हल किए हैं. वह अपने कड़े फैसलों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. आईपीएस अंशिका वर्मा ने गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा से बीटेक (Electronics & Communication Engineering) किया है. उन्होंने 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी.
वीरांगना यूनिट का गठन
अंशिका वर्मा ने साल 2025 में यूपी की पहली वीरांगना यूनिट का गठन किया था. जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया था. इस यूनिट की महिला कमांडोज को ताइक्वांडो और दंगों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है.
उजागर किया 100 करोड़ का घोटाला
संभल एसपी केके बिश्नोई ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के बीमा घोटाले का पर्दाफाश करके 69 माफियाओं को जेल भेजा था. उन्होंने संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिठा साठा गैंग पर भी कड़ी कार्रवाई की थी.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें