यूपी न्यूज लाइव: अलीगढ़ में हाई स्कूल के छात्र पर फायरिंग, बुलंदशहर के जंगलों में घूम रहा तेंदुआ
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
लखनऊ में दो एडिशनल एसपी का तबादला
लखनऊ में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. रूपेश सिंह को एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज कुमार सिंह को एडिशनल एसपी सीएम सिक्योरिटी बनाया गया है.
गोवा अग्निकांड के बाद आगरा में अलर्ट, फायर विभाग ने शुरू की सख़्त चेकिंग
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद आगरा में सतर्कता बढ़ा दी गई है. फायर विभाग ने शहरभर में नाइट क्लब, रूफटॉप, होटल और अस्पतालों में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है.
मथुरा में हुए सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी आदेश दिए है.
मायावती नें सोनिया गांधी को दी जन्मदिन पर बधाई
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी को आज उनके 79वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें दी. उनके परिवार के सभी सदस्यों और उनके अनुयाइयों को भी आज के दिन की हार्दिक बधाई दी.
Agra News: घर से भागे प्रेमी जोड़े की पंचायत ने कराई शादी
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में 6 दिसंबर को घर से भागे प्रेमी जोड़े की पंचायत ने सती माता मंदिर में शादी करवा दी. कुशवाह समाज की पंचायत ने दोनों की रज़ामंदी मिलने पर विवाह की सहमति दी और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न कराई.
Bulandshahr News: लोगों में तेंदुए की दहशत
बुलंदशहर में थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों में तेंदुआ देखा गया है. सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पद चिन्ह की जांच शुरू की. वन विभाग के अधिकारियों ने माना कि इस इलाके में तेंदुआ घूम रहा है. देर शाम ग्रामीणों के द्वारा देखे गए तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों का मामला बताया जा रहा है.
यूपी के अलीगढ़ में हाई स्कूल के छात्र पर बाइक सवारों ने फायरिंग की है. जिसमें छात्र घायल हुआ है. घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. बाइक सवार छात्र पर फायरिंग कर फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची इलाका पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. अलीगढ़ के गोरई थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है.
Shamli News: पुलिस ने मार गिराया एक और अपराधी, कई दिनों से था फरार
यूपी के शामली में थाना थानाभवन और थाना बाबरी पुलिस टीम क़ी बदमाश से मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा ढेर हो गया. बदमाश पर कई संगीन मुकदमे दर्ज थे. लंबे समय से फरार चल रहा था. मौके से 9 एमएम पिस्टल, .32 बोर पिस्टल और 315 बोर तमंचा सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. एसपी शामली एन.पी. सिंह ने दी घटना क़ी जानकारी.
Ghaziabad News: गैंगस्टर एक्ट के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी आरोपियों को दबोच लिया. बिजनौर के किरतपुर स्थित लुकमानपुरा के रहने वाले सद्दाम और नदीम लंबे समय से चोरी समेत कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.
Prayagraj News: 60 साल का युवक चढ़ा 175 फुट उंचे टॉवर पर
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में एक शराबी बुज़ुर्ग ने सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया. बिकर गांव का 60 वर्षीय माता प्रसाद निषाद नशे में धुत होकर 175 फुट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और तीन घंटे तक पुलिस और गांववालों को छकाता रहा. “मैं गांधी हूं” चिल्लाते हुए वह कभी कूद जाने की धमकी देता, तो कभी अधिकारियों पर भड़ास निकालता रहा. काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद अंततः भीड़ और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया.