यूपी न्यूज लाइव: प्रयागराज में माघ मेले को लेकर खास तैयारी, प्रतापगढ़ में कोहरे का कहर
Last Updated:
UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
प्रतापगढ़ में ठंड और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. शहर कोहरे की चपेट में है. कोहरे के चलते सड़क यातायात और रेलवे यातायात बुरी तरीके से प्रभावित हो रहे है. कोहरे के चलते नई दिल्ली मालदा टाउन निरस्त हुई है. जबकि दर्जन भर से अधिक ट्रेन लेट चल रही है. यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं. चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव के सामने खड़े होने पर लोग मजबूर हैं.
लखनऊ में आज योगी आदित्यनाथ सरकार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है. सुबह मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट के मसौदे को मंजूरी दिए जाने के बाद वित्त मंत्री इसे दोपहर 12:20 बजे सदन में पेश करेंगे. करीब 30 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित इस अनुपूरक बजट में एक्सप्रेसवे, लिंक एक्सप्रेसवे समेत इंफ्रास्ट्रक्चर और केंद्र-प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है.
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले की सुरक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है. यूपी राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की आज अहम बैठक होगी. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी की अध्यक्षता में बैठक होगी. भीड़ प्रबन्धन, डूबना, शीतलहर एवं अग्निकांड पर आधारित सिम्पोजियम एवं टेबलटॉप एक्सरसाइज का आयोजन होगा. कल सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक और 23 दिसम्बर, 2025 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजन होगा. कोबरा ऑडिटोरियम, न्यू कैंट, सदर प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें