यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन तेज, सहारनपुर के होटल में भीषण आग

0
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन तेज, सहारनपुर के होटल में भीषण आग


प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के मामले में नया मोड़ आ गया है. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी गुरुवार 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल करेंगे. आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि वह सत्य और निष्पक्ष सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि वह संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत यह कदम उठा रहे हैं.

प्रयागराज: यूपी बोर्ड की 33 लाख से ज्यादा कॉपियां जांची गईं, 1 अप्रैल तक लक्ष्य
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. बुधवार 25 मार्च को प्रदेश के सभी 254 केंद्रों पर मूल्यांकन हुआ. अब तक कुल 33,91,506 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं. बुलंदशहर के डीएवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का कार्य पूरा भी हो चुका है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 1 अप्रैल तक सभी कॉपियों को जांचने का लक्ष्य रखा गया है.

सहारनपुर: पंजाब होटल में भीषण आग से हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग
सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित मशहूर पंजाब होटल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते होटल से धुएं का गुबार उठने लगा. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. गनीमत रही कि होटल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

आजमगढ़: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर उमड़ी भारी भीड़
आजमगढ़-अंबेडकर नगर बॉर्डर पर स्थित अतरौलिया क्षेत्र में ईंधन की किल्लत की अफवाह ने लोगों के होश उड़ा दिए. अफवाह फैलते ही लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए पंपों पर टूट पड़े. भीड़ बेकाबू होने पर पंप संचालकों ने पुलिस को बुलाया. फिलहाल पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

हापुड़: 7 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव, हत्या का शक
हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. करीब 7 महीने पूर्व खुर्शीद नाम के युवक की मौत हुई थी, जिसे आत्महत्या मानकर दफना दिया गया था. खुर्शीद के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में दोबारा जांच की गुहार लगाई थी. कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह साफ होगी.

संभल: फर्जी फर्म बनाकर 1.31 करोड़ की GST चोरी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
संभल पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने बबराला मंडी समिति के पते पर दूसरे व्यक्ति के नाम से फर्जी फर्म बनाई थी. मौके पर फर्म न मिलने पर जीएसटी विभाग ने 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. विभाग की शिकायत पर पुलिस ने जालसाज पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इटावा: सवा लाख के बिजली बिल का सदमा नहीं झेल पाया चाय वाला
इटावा के भरथना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां स्मार्ट मीटर एक उपभोक्ता की मौत की वजह बन गया. एक गरीब चाय वाले, शिवपाल का बिजली बिल 1.25 लाख रुपये आ गया था. इतना भारी भरकम बिल देखकर शिवपाल को गहरा सदमा लगा और 17 मार्च को उनकी मौत हो गई. इस मामले में अधीक्षण अभियंता की जांच के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. लापरवाही बरतने के आरोप में अवर अभियंता समेत दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.

बलरामपुर: चैत्र नवरात्रि पर शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बलरामपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन किए. बहराइच से गोरखपुर जाते समय सीएम ने मंदिर में करीब एक घंटा बिताया. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे. पूजा के पश्चात सीएम गोरखपुर के लिए रवाना हो गए.

बुलंदशहर: अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 18 बीघा जमीन कराई मुक्त
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. सदर तहसील क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया. टीम ने ग्राम बहलीमपुरा में रेलवे रोड पर 11 बीघा और शिकारपुर बायपास रोड पर 07 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ‘पीला पंजा’ चलाकर जमींदोज कर दिया. प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध माना जाएगा.

सुल्तानपुर: युवती से छेड़खानी करने वाला दबंग चढ़ा पुलिस के हत्थे
सुल्तानपुर के गोशाईगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. गांव का ही एक दबंग शौच के लिए गई युवती को अकेला देख उससे छेड़खानी करने लगा. जब युवती के भाई ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई की. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है.

आगरा: 1.71 करोड़ का बोगस ITC घोटाला उजागर, FIR दर्ज
आगरा में SGST की टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है. स्वास्तिक इंटरप्राइजेज नाम की फर्म की जांच में 1.71 करोड़ रुपये का बोगस ITC घोटाला सामने आया है. जांच में पाया गया कि फर्म ने दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर और आगरा की विभिन्न कंपनियों के साथ 9.19 करोड़ रुपये का फर्जी संव्यवहार दिखाया था. चौंकाने वाली बात यह है कि यूपी और दिल्ली में 10 अलग-अलग फर्मों का रजिस्ट्रेशन एक ही मोबाइल नंबर पर था. फर्म के मालिक अजीत सिंह के खिलाफ लोहामंडी थाने में FIR दर्ज कराई गई है. विभाग ने 1.23 करोड़ की ITC ब्लॉक कर दी है और फर्म का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

उन्नाव: अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, माफिया रवि सिंह की बढ़ी मुश्किलें
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी इलाके में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी और खनन अधिकारी की टीम ने मौके पर छापेमारी कर 3 पोकलैंड और 2 डंपर जब्त किए हैं. यह अवैध खेल खनन माफिया रवि सिंह द्वारा चलाया जा रहा था. रवि सिंह की फर्म पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है, बावजूद इसके वह दबंगई के दम पर किसानों की जमीन से मिट्टी खनन कर रहा था. माफिया द्वारा ग्रामीणों को धमकाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. प्रशासन अब इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

महोबा: कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 14 घायल
महोबा के गर्रा पुरवा गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान अफरा-तफरी मच गई. यहां कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया. इस हमले में 11 बच्चों समेत कुल 14 लोग घायल हुए हैं. तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रद्धालु दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

अमेठी: चोरी की योजना बनाते दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
अमेठी की मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया. शंकरगंज कस्बे में चोरी की योजना बना रहे दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए हैं. पुलिस अब इन बदमाशों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है.

बलिया में दो मजदूरों की पुल के पिलर में दबने से मौत
बलिया जिले में निर्माणधीन पुल पर दर्दनाक हादसा. दो मजदूरों की पुल के पिलर में दबने से हुई मौत. एक मजदूर गंभीर रूप से घायल जिला चिकित्सालय भर्ती. निर्माणधीन पुल का पिलर गिरने से हुआ हादसा. जेसीबी से मालवा हटाकर पुलिस ने निकाली दोनों शव. दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा. मृतक मजदूर लखीमपुरखीरी जिले से थे जबकि घायल एक मजदूर पीलीभीत का रहने वाला. उभांव थाने के तुर्तीपार पुल पर हादसा.

फतेहपुर में भाइयों ने जिस बहन को मारी गोली, उसकी हो गई मौत
फतेहपुरी सीएचसी पर मेडिकल के लिए लायी गई गांव रामखेड़ी निवासी राखी (25) को पुलिस अभिरक्षा में उसके दो भाइयों ने गोली मार दी. उस समय कार में एक एसआई और एक महिला पुलिसकर्मी भी बैठे हुए थे. वारदात के बाद एसआई ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह हाथापाई कर छूटकर भाग गए. युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मंगवलार रात उसकी मौत हो गई.

मेरठ में दलित और मुस्लिम पक्ष के बीच हिंसक झड़प
मेरठ जिले में मामूली विवाद पर हिंसक झड़प. दलित और मुस्लिम पक्ष के बीच झड़प. दलित लोगों की पिटाई के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश. थाने में पहुंचकर हंगामा किया. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज. पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया. अन्य आरोपी के तलाश में पुलिस की दबिश जारी. थाना परतापुर क्षेत्र के काशी गांव का मामला.

लखनऊ में मिली महिला की लाश
लखनऊ के मोहनलालगंज में संदिग्ध हालातों में मिला महिला का शव. रेलवे ट्रैक के किनारे बांस से लटकता मिला महिला का शव. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा. शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस. मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही.

ललितपुर में चालक की लापरवाही से स्कूल बस टकरायी
ललितपुर जिले में चालक की लापरवाही से स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकरायी. बाल बाल बचे सभी स्कूली बच्चे. मड़ावरा से स्कूल के बच्चों को भरकर महरौनी जा रही थी बस. द सन राइज गोल्डन स्कूल महरौनी की है बस. कोतवाली महरौनी अंतर्गत छायन के पास का मामला.

गोंडा में इनोवा और टेंपो के बीच टक्कर
गोंडा जिले में इनोवा कार और टेंपो में जोरदार टक्कर. हादसे में टेंपो सवार 17 लोग घायल. घायलों का गोंडा मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज. ट्रेन से गोंडा आए थे सभी यात्री. टेंपो से उतरौला जाते समय हुआ हादसा. देहरादून में मजदूरी का काम करते है सभी लोग. नगर कोतवाली क्षेत्र के धनौली गांव के पास हुआ हादसा.

सीतापुर में मिली युवती की लाश
सीतापुर जिले में नहर किनारे मिला युवती का खून से सना शव. शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप. सूचना पाकर पहुंची पुलिस. युवती की नहीं हो सकी पहचान. युवती टी शर्ट और लोवर पहने हुए है. हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका. पुलिस मामले में जांच में जुटी. संदना थाना क्षेत्र के लवली गांव का मामला.

सुल्तानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट
सुल्तानपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति से सरेराह की लूटपाट. ​पीड़िता शबाना बेगम और उनके पति से मोबाइल और नकदी छीनी. ​इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास वारदात को दिया अंजाम. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी पंकज कुमार को सौंपी जिम्मेदारी. शहर के बीचों-बीच हुई इस लूट से स्थानीय लोगों डर. पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है.

बरेली में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर
बरेली जिले में 25 हजार के इनामी बदमाश कामिल उर्फ नकटा से पुलिस से मुठभेड़. सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार गोली लगने से घायल. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. बदमाश कामिल उर्फ नकटा दोनों पैर में गोली लगने से घायल. बदमाश कामिल के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद. बदमाश कामिल का बड़ा अपराधिक इतिहास. कामिल के खिलाफ 15 मुकदमा दर्ज हैं. बरेली में गोकशी के मामले में वांछित था. बदमाश कामिल पीलीभीत जिला के बीसलपुर का रहने वाला है. घायल सब इंस्पेक्टर और बदमाश कोई इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. थाना फतेहगंज पश्चिमी के बन्द रबर फैक्ट्री इलाका में मुठभेड़ हुई.

ललितपुर में दो दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा
ललितपुर जिले में दो दरोगा और एक सिपाही, एक होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज. कोर्ट के आदेश पर हुई कार्यवाही. सदर कोतवाली में तैनात दरोगा दीपक, ललित व आरक्षी दीपेंद्र के खिलाफ मुकदमा. अधिवक्ता को धमकाने के मामले में हुई कार्यवाही.

सोनभद्र में पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
सोनभद्र जिले में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की की हत्या. पति ने लोहे के रॉड से पीट पीट की पत्नी की हत्या. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस. आरोपी पति मौके से हुआ फरार. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. बीजापुर थाना क्षेत्र का मामला.

कानपुर में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा
कानपुर के बिल्हौर में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा. बिल्हौर कस्बे की मुख्य सड़क पर धरने पर बैठी महिला ने
रसूखदार युवती पर लगाया ठगी का आरोप. पुलिस ने समझा कर महिला को सड़क से हटाया. पुलिस जांच में जुटी.

कानपुर में सीवर टैंक की सफाई कर रहे बाप-बेटे की मौत
कानपुर में सीवर टैंक की सफाई के दौरान हादसा. दम घुटने से दो मजदूरों की मौत. कल्याणपुर पुलिस, एसीपी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोवा गार्डन का. सीवर टैंक की सफाई के दौरान हादसा. गोवा गार्डन क्रॉसिंग के पास अपार्टमेंट सोसाइटी की सफाई करने उतरे थे तीन मजदूर. सेफ्टी इक्विपमेंट के बिना उतरे थे सेफ्टी टैंक की सफाई करने दो की मौत. तीसरे का लाला लाजपत राय अस्पताल में चल रहा है इलाज. दम घुटने से दो मजदूरों की मौत.

सीतापुर में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा
सीतापुर जिले में दबंगों ने घर में घुसकर मां बेटे को पीटा. असलहे के बट से किया प्रहार. हमले में मां बेटे गंभीर रूप से हुए घायल. घर में घुसकर दबंग बेटी से कर रहे थे छेड़छाड़. विरोध करने पर दबंगों ने मारा पीटा. घायल मां बेटे को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. तालगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर का मामला.

सऊदी से आई युवक की लाश
सीतापुर के युवक की सऊदी अरब में मौत का मामला. लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा रवि गोपाल का शव. X Y 333 रियाद टू लखनऊ फ्लाइट से लाया गया शव. सुरक्षा जांच के बाद एयरपोर्ट से बाहर लाया जाएगा रवि गोपाल का शव. नायब तहसीलदार महमूदबाद राकेश कुमार शव को करेंगे रिसीव. एम्बुलेंस के जरिये बघाइन गांव पहुंचेगा रवि का शव. 18 मार्च को रियाद में मिसाइल हमले में हुई थी मौत.

अंबेडकरनगर में चोरी की वारदात से हड़कंप
अम्बेडकरनगर जिले में चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में मचा हड़कंप. गांव में घुसे चोरों ने दो घरों को बनाया अपना निशाना. नकदी समेत लाखों रूपये के जेवरात चुरा ले गए चोर. चोरों को देख जगे ग्रामीणों ने की हवाई फायरिंग. फायरिंग की आवाज सुनकर चोर मौके से हुए फरार. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच में जुटी. अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र शेखपुरा कटरिया का मामला.

गाजियाबाद में दो छात्र गुटों के बीच पथराव
गाजियाबाद के मुरादनगर में दो छात्र गुटों के बीच जमकर पथराव. दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कहासुनी के बाद हिंसक झड़प बताया जा रहा है सड़क पर बिखरे पत्थर सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक मंगलवार दोपहर के समय यह घटना हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस पहुंचने से पहले दोनों पक्ष मौके से फरार. वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, को फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है.

सोनभद्र में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, तीन की मौत
सोनभद्र जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को एक बार फिर मिला. दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर. हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई , दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. एक बाइक पर एक महिला समेत पांच लोग सवार थे. करमा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के पास की घटना.

हापुड़ में दामाद को गिराकर पीटा
हापुड़ जिले में ससुरालियों ने दामाद को सड़क पर गिराकर पीटा. पति-पत्नी के बीच काफी समय से चल रहा है विवाद. न्यायालय में विचाराधीन मामले में तारीख पर आया था युवक. युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. हापुड़ कोतवाली क्षेत्र सिकंदर इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो.

हापुड़ में इनामी डकैत का एनकाउंटर
हापुड़ जिले में 50 हजार के इनामी डकैत से पुलिस की मुठभेड़. डकैत अकरम गोली लगने से हुआ घायल. पिलखुवा क्षेत्र में डकैती की घटना को दिया था अंजाम. बदमाश अकरम के कब्जे से 75000 नकदी तमंचा बाइक बरामद, थाना पिलखुवा पुलिस की सिखेड़ा बंबे पर हुई मुठभेड़.

गांजा तस्करी का गिरोह चला रहे थे चार सिपाही, एफआईआर दर्ज
कुशीनगर से सनसनीखेज खबर. गांजा तस्करी गिरोह चलाते हैं सिपाही. चार सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज. सिपाही सूरज गिरी, जितेंद्र, विनोद और नितेश पर मुकदमा दर्ज. 8 तस्करों के साथ गांजा तस्करी गिरोह चलाने का आरोप. रामकोला लूट कांड की जांच में हुआ खुलासा. गांजा तस्करी के पैसों को हड़पने के लिए रची गई लूट की कहानी. गांजा तस्करी गिरोह के सदस्यों ने ही छीना था 3 लाख 5 हजार रुपया. 112 पर झूठे लूट की दी थी सूचना. रामकोला थाने के चंदरपुर के पास हुई थी लूट.

बरेली में दोस्त का हत्यारोपी गिरफ्तार
बरेली जिले में दोस्त का हत्यारोपी गिरफ्तार. आरोपी आधार सिंह ने 5 दिन पहले साथी नंदकिशोर की गला दबाकर हत्या की थी. शराब पीने के दौरान आधार सिंह और नंदकिशोर का विवाद हुआ था. शराब के नशे में आधार सिंह ने नंदकिशोर का गला दबाकर हत्या कर दी थी. शराब पीने के दौरान मामूली कहा सुनी वारदात की वजह बनी. थाना अलीगंज के खिलौना गांव का मामला.

रायबरेली में बदमाशों का एनकाउंटर
रायबरेली जिले में अंतर्जनपदीय बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़. जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली. गोली लगने से दोनों बदमाश घायल. रायबरेली जिले के थाना नसीराबाद और बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़.

गाजियाबाद में मतौर-डोलचा के बीच बनेगा नया पुल
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में हिंडन नदी पर मतौर-डोलचा के बीच बनेगा नया पुल. करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण. शासन ने जारी किए 7.5 करोड़ रुपये, जल्द शुरू होगा काम. पुल बनने से मोदीनगर से बागपत का सफर होगा आसान. घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूरा.

गाजियाबाद में नकली नोट गिरोह पर एक्शन
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में नकली नोट गिरोह पर कार्रवाई. 500 रुपये के नकली नोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार. पहले पकड़े गए आरोपी से जुड़े तार, सप्लायर तक पहुंची पुलिस. पूछताछ में खुलासा 1500 रुपये में खरीदे गए थे 9 नकली नोट. मुख्य आरोपी अनस फरार, पुलिस कर रही तलाश.

लखनऊ में टाइल्स कारीगर की हत्या
लखनऊ में चिनहट में टाइल्स कारीगर रितेश सिंह की हत्या. देर रात हरदासीखेड़ा मैदान में मिला 21 वर्षीय रितेश का शव. चिनहट कल्याणी विहार निवासी रितेश की गला रेतकर की गई हत्या. मौके पर शराब,कोल्ड ड्रिंक की बोतल और बाइक मिली. बरामद बाईक से हुई मृतक की शिनाख्त. कल देर शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था रितेश. रितेश के दो दोस्तों से पूछताछ कर रही थाना चिनहट पुलिस.

शौकत अली के बयान पर एक्शन, तीन लोग गिरफ्तार
मेरठ जिले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के भड़काऊ बयान पर बड़ा एक्शन. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. AIMIM के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मेहताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी व महानगर सचिव रजी सिद्दीकी गिरफ्तार. पुलिस ने शौकत समेत 6 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. बिना अनुमति कार्यक्रम व भड़काऊ भाषण का आरोप. थाना लोहिया नगर पुलिस का एक्शन.

बहराइच जाएंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का आज बहराइच दौरा. सुबह 11 बजे मोतीपुर तहसील के सेमरहना गाँव पहुचेंगे सीएम. विस्थापित हो रहे गांव भरथापुर के परिवारों को आवंटित की गई भूमि और आवास का प्रमाण पत्र सौपेंगे CM. 136 परिवारों का भरथापुर से सेमरहना गाँव मे कराया जा रहा है विस्थापन. मौजूदा हालातों में तीन तरफ जंगल और चौथी तरफ नदी से घिरा है भरथापुर गाँव. 29 अक्टूबर को हुए नाव हादसे में 9 लोगों की नदी में डूबकर हुई मौत के बाद गाँव के विस्थापन की बनाई गई थी योजना.

सीजीएसटी अफसरों पर एक और एफआईआर
लखनऊ में झांसी में घूसखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी अफसरों पर एक और एफआईआर. सीबीआई ने सीजीएसटी के अधीक्षक अजय शर्मा और अनिल तिवारी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया. अजय शर्मा और अनिल तिवारी को डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के साथ दिसंबर में सीबीआई ने घूसखोरी में किया था गिरफ्तार. गिरफ्तारी के बाद दोनों अफसरों की संपत्तियों की जांच सीबीआई ने की. जांच में पाया गया कि अजय शर्मा ने 1 जनवरी 2022 से 5 जनवरी 2026 के दौरान अपने और परिजनों के नाम पर कुल 4.57 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्तियां अर्जित की.

इटावा में मूक बधिर महिला रेप केस में सामने आई जांच रिपोर्ट
इटावा जिले में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक रोगी मूक बधिर महिला रेप का मामला. 9 मेडिकल अफसरों की संयुक्त जांच रिपोर्ट कुलसचिव को मिली. 28 मार्च को यूनिवर्सिटी की कार्य समिति की बैठक में खुलेगा बंद लिफाफा. 28 मार्च को तय होगी दोषी मेडिकल अफसरो के खिलाफ करवाई. रेप मामले में 14 मेडिकल अफसरों कर्मियों पर गिर चुकी है गाज. रेप के आरोपी को जेल भेजा जा चुका है. 18 मार्च को रेप का मामला आया था सामने.

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा
उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुआ भीषण हादसा. हादसे में 3 की हुई मौत. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, तीनों की हुई मौत. गांव में हुए निधन पर अंतिम संस्कार से घर वापस लौट रहे थे तीनों बाइक सवार. हरदोई जनपद के ग्राम अटिया गढ़ी के रहने वाले है तीनो मृतक. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मची चीख पुकार. बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास की घटना.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *