यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं छात्रों के डिटेल करेक्ट कराने का मौका, जारी हुए निर्देश

0
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं छात्रों के डिटेल करेक्ट कराने का मौका, जारी हुए निर्देश


Last Updated:

UP Board : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं छात्रों के नाम, जेंडर, माता-पिता के नाम, विषय चयन में करेक्शन करने का अवसर दिया है. बोर्ड ने कहा है कि किसी भी प्रकार की त्रुटियों को 10 अप्रैल तक ठीक कर लिया जाना चाहिए.

Zoom

UP Board : विद्यालयों को प्रमाण पत्र भी देना होगा कि सभी छात्रों के डिटेल करेक्ट हैं.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर दिया है. बोर्ड द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि सभी प्रकार की त्रुटियों को हर हाल में 10 अप्रैल 2026 तक ठीक कराया जाए.

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, विषय चयन और जेंडर कोड में सुधार के लिए पहले भी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. इसके बावजूद कई छात्रों के विवरण में अब भी त्रुटियां पाई जा रही हैं, जो चिंता का विषय है.

विशेष रूप से अंग्रेजी में दर्ज नामों के गलत हिन्दी रूपांतरण (Transliteration) के कारण कई विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आई है. ऐसे मामलों में समय रहते सुधार न होने पर छात्रों को भविष्य में प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

10 अप्रैल तक गलती ठीक करना अनिवार्य

यूपी बोर्ड ने सभी जिलों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विद्यालयों के सभी छात्रों के विवरणों की गहन जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि को 10 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से ठीक कराकर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दें.

विद्यालयों को जमा करना होगा प्रमाण पत्र

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक विद्यालय को एक प्रमाण-पत्र भी जमा करना होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके जिले के अंतर्गत वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी छात्र के विवरण में अब कोई त्रुटि शेष नहीं है. बोर्ड ने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समय सीमा के भीतर कार्य पूरा न करने पर संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *