यूपी में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 50 जिलों में बारिश की चेतावनी

0
यूपी में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 50 जिलों में बारिश की चेतावनी


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम में का मिजाज फिर बदलेगा.तीखी धूप के बाद अब काले बादल यूपी के अलग-अलग शहरों पर ऑफत बनकर बरसेंगे.भारतीय मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है.अनुमान है शुक्रवार से पश्चिमी यूपी में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा.इस दौरान कई जिलों में तापमान में भी कमी आएगी.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को यूपी के पश्चिमी संभाग के करीब 20 जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है.वहीं पूर्वी यूपी में आज मौसम पूरी तरह सामान्य रहने वाला है.

4 अप्रैल को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

4 अप्रैल को प्रदेश के दोनों ही संभाग में मौसम का बदला बदला रूख देखने को मिलेगा. इए दौरान करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है.

20 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर,अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

लखनऊ में आसमान होगा साफ

शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान पूरी तरह साफ होगा.इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. अगले 24 घण्टे बाद इसमें थोड़ी कमी भी देखने को मिलेगी.

नोएडा-गाजियाबाद में बारिश की संभावना

आज दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इस दौरान यहां हल्की बारिश की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बारिश के साथ यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.
24 घण्टे बाद गिरेगा तापमान

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 24 से 48 घण्टे में बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *