यूपी में आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 16 की मौत
Last Updated:
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की वपसी के बीच अचानक बदले मौसम ने आम जान जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.
Lucknow News: उप में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून के अंतिम दौर में अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से 16 लोगों की मौत हो गई. इनमें कानपुर और उसके आसपास के जिलों में सबसे अधिक जानें गईं. इसके अलावा, संभल जिले में एक स्कूल पर बिजली गिरने से छह छात्र घायल हो गए. लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों तक 40 जिलों में भारी वर्षा जारी रह सकती है.
फसलों को भी नुकसान
बारिश का असर फसलों पर भी पड़ा है. हमीरपुर, औरैया, बांदा, उरई, इटावा, उन्नाव, कन्नौज और फतेहपुर जैसे जिलों में धान, गन्ना और सब्जियों की खड़ी फसलें पानी में डूब गईं. किसानों का अनुमान है कि नुकसान की भरपाई में महीनों लग जाएंगे. राज्य कृषि विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे शुरू कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा वितरित किया जा सके.
40 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के 40 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी. लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बिजली चमकने पर खुले स्थानों से दूर रहें, लोहे की चीजों का इस्तेमाल न करें और घर के अंदर ही सुरक्षित रहें.
CM योगी ने दिए राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राहत आयुक्त को कहा है कि मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराई जाए. घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. जिला मजिस्ट्रेटों को फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने का आदेश दिया गया है. विपक्षी दलों ने भी सरकार से और सख्त इंतजाम की मांग की है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें