यूपी में इस दिन से मौसम लेगा करवट, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जहरीली हवा से भी मिलेगी मुक्ति! जानें अपडेट

0
यूपी में इस दिन से मौसम लेगा करवट, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जहरीली हवा से भी मिलेगी मुक्ति! जानें अपडेट


Last Updated:

UP Weather Update:यूपी में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा. हल्की बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी और जहरीली हवा से भी मुक्ति मिलेगी.अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है.

यूपी में आ रहा कोहरे वाला दिन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों की हवाएं जहरीली हो गई है. नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से कहीं ज्यादा है. ऐसे में इन जहरीली हवाओं से जल्द ही यूपी वालों को छुटकारा मिल सकता है. मौसम विभाग ने अक्टूबर महीने में बारिश की संभावना जताई है. बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में तापमान में भी कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी 75 जिलें वैसे तो ग्रीन जोन में हैं, लेकिन इन जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध नजर आ सकता है. 26 और 27 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. वहीं 29 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश की बूंदें भी पड़ सकती हैं.

अधिकतम-न्यूनतम दोनों तापमान आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 28 अक्टूबर के बाद यूपी के अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है.

लखनऊ-नोएडा में आज ऐसा होगा मौसम
आईएमडी से मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ और मौसम सामान्य रहेगा. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.आने वाले दिनों में इसमें थोड़ी कमी भी आएगी.इसके अलावा बात नोएडा की करें तो आज वहां भी सुबह के समय धुंध नजर आएगा.ऐसे में लोगों को मास्क का सहारा भी लेने की जरूरत है. बात तापमान की करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.
झांसी-कानपुर-वाराणसी में कैसा होगा मौसम
यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आज मौसम में वैसे तो बहुत खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. शनिवार को कानपुर, वाराणसी, झांसी समेत आगरा, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली,  मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर में कहीं कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध दिखाई देगा. लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहेगा.
शहर एयर क़्वालिटी इंडेक्स
लखनऊ 239
नोएडा 240
वाराणसी 183
गाजियाबाद 252
आगरा 185

(नोट-यह आकंड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के है.)

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में इस दिन से मौसम लेगा करवट, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *