यूपी में करवट लेने वाला है मौसम, इस दिन गरज-चमक के साथ होगी बारिश, फिर से लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD का अपडेट

0
यूपी में करवट लेने वाला है मौसम, इस दिन गरज-चमक के साथ होगी बारिश, फिर से लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD का अपडेट


UP Weather Live:  यूपी में फिर मौसम का बदला रूख जल्द ही नजर आएगा. तेज धूप के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फिर काले बादलों की परेड होगी. इस दौरान कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसकी संभावना जताई है. अनुमान है कि 16 फरवरी से प्रदेश के पश्चिमी संभाग में मौसम यूटर्न लेगा. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (13 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा. इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का छिछला कोहरा नजर आएगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ तेज तीखी धूप भी खिली रहेगी. इस दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड होगा. वहीं 14 और 15 फरवरी को भी दोनो ही संभाग में मौसम सामान्य ही रहेगा. इसके बाद 16 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं काले बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.17 फरवरी को भी ये दौर नजर आएगा.


इन जिलों में मौसम रहेगा सामान्य

शुक्रवार को कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, बिजनौर, इटावा, मैनपुरी और आस पास के जिलों में आसमान साफ होगा. यहां सुबह की शुरुआत के साथ ही धूप भी खिली रहेगी.
 
लखनऊ-नोएडा में भी बदला मौसम
राजधानी लखनऊ में भी मौसम अब बदल गया है. सुबह और रात को छोड़ अब दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है.अगले तीन दिनों तक फिलहाल इसमें कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. उधर दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है.

दो नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज और 16 फरवरी को एक के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके कारण फिर मौसम में उतार चढ़ाव होगा. इस दौरान तापमान में भी थोड़ी कमी देखी जाएगी.

न्यूनतम तापमान में उछाल
बताते चलें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी अचानक उछाल आया है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में बांदा जिले में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं कुछ जिलों में छिछला कोहरा भी नजर आया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों