यूपी में गरज-चमक के बाद सभी 75 जिले ग्रीन जोन में, अब आसमान में उमड़ेंगे बादल
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
UP Weather Today: यूपी के मौसम में प्रतिदिन परिवर्तन जारी है. ऐसे में बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 5 डिग…और पढ़ें
यूपी के सभी जिले ग्रीन ज़ोन में पहुंचे
हाइलाइट्स
- यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं.
- 24 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.
- अगले 24 घंटे में तापमान 2-5 डिग्री गिर सकता है.
वाराणसी: यूपी के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है. बीते गुरुवार को यूपी के कई जिलों में बारिश के बाद अब प्रदेश के सभी जिले 75 जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर, पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है.
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी में शुक्रवार को कहीं-कहीं सुबह या देर रात के समय हल्का या छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है. 22, 23 और 24 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. माना जा रहा है कि इस दौरान कहीं-कहीं तेज धूप की किरणें लोगों को परेशान कर सकती हैं. बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान यूपी के कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान गरज चमक की आवाज भी सुनाई दी.
| शहर | तापमान अधिकमत/न्यूनतम | AQI |
| लखनऊ | 29.7/13.5 | 250 |
| आगरा | 30.0/15.2 | 62 |
| कानपुर | 29.2/11.8 | 137 |
| मेरठ | 27.5/13.5 | 93 |
| वाराणसी | 32.5/15.0 | 70 |
एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं. वहीं, 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. जो उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके बाद मौसम में फिर थोड़ा उतार चढ़ाव की संभावना है.
बहराइच में सबसे ज्यादा ठंड
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यूपी में सबसे कम तापमान बहराइच में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सर्वाधिक तापमान वाराणसी में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा प्रयागराज में भी अधिकतम तापमान इसी के आस पास रहा.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 21, 2025, 05:47 IST