यूपी में गरज चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में हलचल शुरू

0
यूपी में गरज चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में हलचल शुरू


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

UP Weather Today: यूपी में 2 पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की फरवरी महीने की शुरुआत में ही 2 पश्चिमी विक्षोभ…और पढ़ें

फरवरी महीने में होगी बारिश

हाइलाइट्स

  • यूपी में 3 फरवरी से बारिश की संभावना.
  • 31 जनवरी को यूपी में घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी.
  • अयोध्या में सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस.

वाराणसी: उत्तर भारत समेत यूपी में मौसम के बदलाव का लगातार संकेत मिल रहा है. फरवरी महीने में 2 पश्चिमी विक्षोभ के अलावा बंगाल की खाड़ी में भी हलचल दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हवाओं में एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है. जिसके कारण 3 फरवरी से यूपी के पश्चिमी हिस्से के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 31 जनवरी को यूपी के अलग अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देगा. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर से बलिया तक करीब 30 से ज्यादा जिलों में सुबह या देर रात के समय कोहरा छाया रहेगा.






शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 25.8/9.4 355
आगरा 26.8/9.4 92
कानपुर 24.4/6.6 190
मेरठ 22.6/7.8 202
वाराणसी 25.5/10.2 151

(नोट – यह आंकड़ा गुरुवार का है)

वहीं, 1 फरवरी को भी यूपी के कई जिलों में कोहरे की चादर तनी देखेगी. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 2 फरवरी को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 3 फरवरी से यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू होगा. जो 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा.

3 फरवरी से बरसेंगे बादल

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की फरवरी महीने की शुरुआत में ही दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे. जिसके कारण यूपी में काले बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होगी. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं दिखाई दें रहे हैं.

अयोध्या रहा सबसे ठंडा

यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जो बुधवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज में भी तापमान इसी के आस पास रिकॉर्ड किया गया.

homeuttar-pradesh

यूपी में गरज चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में हलचल शुरू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों