यूपी में तेज हवाओं से फिर लौटेगी ठंड, अयोध्या रहा सबसे ठंडा, IMD का अलर्ट

0
यूपी में तेज हवाओं से फिर लौटेगी ठंड, अयोध्या रहा सबसे ठंडा, IMD का अलर्ट


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

UP Weather Today: यूपी में मौसम फिर तेजी से बदलने वाला है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटे के बाद फिर से …और पढ़ें

यूपी में मौसम का उतार चढ़ाव जारी

हाइलाइट्स

  • यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
  • 12 फरवरी से तेज हवाएं चलेंगी, तापमान गिरेगा.
  • अयोध्या में सबसे कम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

वाराणसी: यूपी में मौसम का गजब खेल देखने को मिल रहा है. कभी ठंड तो कभी गर्मी लोगों को सता रही है. मौसम के इस उतार चढ़ाव के बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में फिर तेज हवाएं चलेंगी. जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी.

IMD के मुताबिक मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इसके अलावा सुबह या देर रात के समय कहीं -कहीं हल्का और छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है. 12 फरवरी से फिर यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, 13 और 14 फरवरी को भी हवाओं का ये दौर बना रहेगा. उसके बाद 15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 28.1/9.5 277
आगरा 28.5/11.6 86
कानपुर 27.2/8.2 123
मेरठ 26.6/9.9 277
वाराणसी 29.1/10.6 43

(नोट – यह आंकड़ा सोमवार का है)

3 दिन में फिर लुढ़केगा तापमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटे बाद फिर से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. जिसके कारण आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

अयोध्या रहा सबसे ठंडा

यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जो रविवार की अपेक्षा 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, सर्वाधिक तापमान का कानपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

homeuttar-pradesh

यूपी में तेज हवाओं से फिर लौटेगी ठंड, अयोध्या रहा सबसे ठंडा, IMD का अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों