यूपी में दर्दनाक घटना, पति-पत्नी के बीच सो रहे बेटे की दम घुटने से मौत
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति-पत्नी के बीच सो रहे बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई. 26 दिन के मासूम को माता-पिता ने अपने बीच में सुला रखा था और जैसे ही दोनों ने करवट बदला. मासूम बच्चा दब गया.
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति-पत्नी के बीच सो रहे बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई. 26 दिन के मासूम को माता-पिता ने अपने बीच में सुला रखा था और जैसे ही दोनों ने करवट बदला. मासूम बच्चा दब गया. मृतक बच्चे की मां जब बेटे को दूध पिलाने उठी तो देखा कि बच्चे में कोई हरकत नहीं हो रही थी. बच्चे को हिलाया-डुलाया लेकिन हरकत न हुई. फिर पति को जगाया और दोनों आनन-फानन में उसे सीएचसी गजरौला ले गए, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.
इकलौते बेटे की हो गई मौत
इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही पति-पत्नी फूट-फूटकर रोने लगे. दोनों एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे. घरवालों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया. पुलिस का कहना है कि दोनों में से कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे इसलिए कोई कार्यवाही नहीं की गई. जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर गांव की घटना है.
मम्मी-पापा के बीच सो रहा था बेटा
वहां के रहने वाले सद्दाम अब्बासी पौधों की नर्सरी चलाता है. उसका घर कच्चा है. एक साल पहले उसने आसमा से निकाह किया था. इसी साल 10 नवंबर को आसमा ने बेटे को जन्म दिया. सद्दाम ने बेटे का नाम सूफियान रखा था. जन्म के बाद सद्दाम के नवजात बेटे को सांस की दिक्कत हुई थी. डॉक्टरों ने उसे मशीन में रखा था. दो दिन बाद सद्दाम अपनी बीवी और नवजात को गांव ले आया. लेकिन बाद में उसके बेटे को पीलिया हो गया था. सद्दाम और आसमा बच्चे को लेकर साथ में सो रहे थे.
मां पिलाने गई दूध तो बच्चे में नहीं थी कोई हरकत
पति का कहना है कि बेड के बीच में बेटे को सुलाया था. रात में बेटा दब गया. सुबह पत्नी उठी तो बच्चे के लिए दूध गर्म करके लाई. पिलाने चली तो देखा कि बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा था. आसमा चीख पड़ी. मैं चौंक कर उठा. हम दोनों ने बेटे को होश में लाने की कोशिश की. लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं हुई. मैं बेटे को सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की पुष्टि होते ही पति-पत्नी अस्पताल में झगड़ने लगे. एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे. परिजनों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद दोनों घर लौट गए. मां आसमा बार-बार बच्चे के कपड़े और खिलौने देखकर फूट-फूटकर रोती नजर आई.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें