यूपी में पड़ने वाली है भयंकर ठंड, कोहरे के साथ कोल्डवेव का अलर्ट, लखनऊ से नोएडा तक छूटेगी कंपकपी
वाराणसी: दिसंबर का महीना अब कंपाने लगा है. यूपी में गिरते तापमान से रात और दिन के साथ अब दोपहर की धूप भी गुनगुनी हो गई है. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा. तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनेगी. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा नजर आ सकता. वहीं कुछ जिलों में 400 से 500 मीटर की दृश्यता वाला घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना बनी हुई है.
शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह सवेरे की शुरुआत कोहरे से होगी. दिन चढ़ने के साथ लखनऊ में कोहरा छटेगा और धूप भी खिलेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. लखनऊ से सटे अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव, कानपुर में भी तापमान इसी के करीब आस पास रहने की संभावना जताई गई है.
नोएडा-मेरठ-गाजियाबाद में जानें मौसम का हाल
पूर्वी यूपी के जिलों में बढ़ेगी ठंड
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अब पूर्वी यूपी के जिलों में भी ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी. वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या, चित्रकुट, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, गोरखपुर, कौशाम्बी, चंदौली में सुबह सवेरे कोहरे की हल्की चादर तनी रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य होगा. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अब बर्फीली हवाएं रात के समय लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी है. जैसे-जैसे दिसम्बर के दिन बीतेंगे वैसे वैसे तापमान में कमी भी आएगी.