यूपी में पड़ने वाली है भीषण ठंड, घने कोहरे के साथ शीतलहर मचाएगी कहर, कांप उठेंगे लोग, जानें IMD का अपडेट

0
यूपी में पड़ने वाली है भीषण ठंड, घने कोहरे के साथ शीतलहर मचाएगी कहर, कांप उठेंगे लोग, जानें IMD का अपडेट


वाराणसी: यूपी में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लगातार गिरते तापमान के कारण अब प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर भी दिखने लगा है. इसके अलावा अब कोहरा भी तेजी से पांव पसार रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी में इसका कहर और बढ़ेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह और देर रात के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आएगा. कुछ जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.

पूर्वानुमान है कि शनिवार को कानपुर, हरदोई, कांसगज, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, इटावा, कन्नौज में बर्फीली हवाएं लोगों को खूब कपायेंगी.वहीं मेरठ, आगरा, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, महराजगंज, मुरादाबाद और मथुरा में सुबह सवेरे कोहरे की चादर नजर आएगी. इस दौरान कहीं कम तो कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
लखनऊ में भी दिखेगा कोहरा
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी शनिवार की सुबह की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर से हुई. हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम खुला रहेगा. पूर्वानुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. आने वाले 1 से 2 दिनों में इसमें 1 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. उधर नोएडा में भी आज सुबह और रात के वक्त लोगो को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा. आज यहां न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. गाजियाबाद में भी तापमान इसी के आस पास होगा.
आ रहे शीतलहर वाले दिन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अब ठंड धीरे-धीरे और बढ़ेगी. अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में तो बहुत बदलाव नहीं होगा, लेकिन उम्मीद है अगले सप्ताह से प्रदेश में घने कोहरे की चादर नजर आ सकती है. बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबके कम न्यूनतम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मुरादाबाद में 500 मीटर की दृष्टता वाला घना कोहरा भी नजर आया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *