यूपी में बदलने वाला है मौसम, अगले 24 घंटे में होगी बारिश, गिरेगा तापमान, जहरीली हवा से मिलेगी राहत
Last Updated:
UP Weather Update:यूपी में 27 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी. वहीं जहरीली हवा से भी मुक्ति मिलेगी. आज मौसम सामान्य रहेगा.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. जहरीली हवाओं के बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. पूर्वानुमान है कि 27 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. इसके अलावा कुछ जिलों में सुबह या रात के समय हल्का कोहरा भी नजर आ सकता है. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी 75 जिले वैसे तो ग्रीन जोन में हैं, लेकिन इन जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध नजर आ सकता है. 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम यूटर्न लेगा और दोनों ही संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है. 29 अक्टूबर तक मौसम में उतार चढ़ाव का ये दौर जारी रहेगा.
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 2 दिनों में यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. उसके बाद यहां 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है.
आईएमडी के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अगले 24 घंटे में इसमें गिरावट देखी जाएगी. वहीं नोएडा में आज सुबह के समय धुंध नजर आएगी. ऐसे में लोगों को मास्क का सहारा भी लेने की जरूरत है. बात तापमान की करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. हालांकि 24 से 48 घंटे में इसमें भी गिरावट आएगी.
यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आज मौसम में वैसे तो बहुत खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.रविवार को कानपुर, वाराणसी, झांसी समेत आगरा, अलीगढ़, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर में कहीं कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध दिखाई देगा.लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहेगा.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें