यूपी में यहां अनोखी स्कीम, सिर्फ 51 हजार में मिल रहा बेटी की शादी का सारा सामान, बेड-सोफा, फ्रिज से लेकर सबकुछ

0
यूपी में यहां अनोखी स्कीम, सिर्फ 51 हजार में मिल रहा बेटी की शादी का सारा सामान, बेड-सोफा, फ्रिज से लेकर सबकुछ


Last Updated:

Chitrakoot News: चित्रकूट के विनोद केसरवानी ने प्रिंस फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक पर बेटी की शादी के लिए 51 हजार में 11 सामान देने की पहल शुरू की, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है.

चित्रकूट : बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला अक्सर पिछड़ेपन और बेरोजगारी के कारण सुर्खियों में रहता है. यहां के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे जिलों या राज्यों की ओर पलायन कर जाते हैं, ऐसे में मध्यमवर्गीय और गरीब तबके के परिवारों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल तब आती है, जब घर में बेटी की शादी होती है. शादी में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान जुटाने में इन परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में चित्रकूट के एक व्यापारी ने इस परेशानी को देखते हुए ऐसी पहल की है, जिसने जिले के कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है.

बता दें कि चित्रकूट के व्यापारी विनोद केसरवानी जो प्रिंस फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान संचालित करते हैं, उन्होंने गरीब और मीडियम क्लास परिवारों के लिए एक अनोखा ऑफर शुरू किया है. उन्होंने तय किया है कि बेटी की शादी करने वाले परिवारों को मात्र 51 हजार रुपए में 11 तरह के फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराएंगे. ताकि उनको बेटियों की शादी करने में कोई भी दिक्कत न आए.

इन कारणों से लिया ऐसा निर्णय 

विनोद केसरवानी ने बताया कि मेरा मकसद किसी से लाभ कमाना नहीं है. बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना है. मैं खुद एक समय बहुत साधारण परिवार से था और जानता हूं कि बेटियों की शादी में सामान जुटाना कितना मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि चित्रकूट में रोजगार की कमी और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार परिवार अपनी बेटियों की शादी को लेकर चिंतित रहते हैं. इसलिए उन्होंने सोचा कि अगर ऐसे परिवारों को शादी का बेसिक सामान एक साथ और वाजिब दाम पर मिल जाए, तो उनका बोझ काफी हद तक कम हो सकता है.

ये 11 सामान है शामिल 

उन्होंने बताया कि बेड, सोफा, सिंगार दान, फ्रिज, एलईडी टीवी, गद्दा, तकिया, कूलर, वॉशिंग मशीन, पंखा और मिक्सर मशीन ये सभी सामान नए और गुणवत्तापूर्ण हैं, जिन्हें शादी के लिए पैकेज के रूप में दिया जा रहा है,दुकान में आए ग्राहकों का कहना है कि यह पहल बेहद सराहनीय है.एक ग्राहक ने बताया कि हम अपनी बहन की शादी का सामान लेने आए हैं,यहां एक ही जगह पर सब कुछ मिल जा रहा है, वह भी वाजिब दाम में इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में यहां अनोखी स्कीम, सिर्फ 51 हजार में मिल रहा बेटी की शादी का सामान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *