यूपी में यहां लगा बड़ा पुस्तक मेला, कम खर्च में बना सकते हैं बेहतरीन बुक कलेक्शन

0
यूपी में यहां लगा बड़ा पुस्तक मेला, कम खर्च में बना सकते हैं बेहतरीन बुक कलेक्शन


Last Updated:

Book Fair in Amethi: पुस्तक मेले के प्रभारी और पूरी देखरेख करने वाले बीपी सिंह बताते हैं कि यह  पुस्तक मेला लोगों की डिमांड के अनुसार लगाया गया है. यहां पर….

X

अमेठी जिले में लगा पुस्तक मेला

अमेठी: किताबें जीवन का आधार होती है किताबें ज्ञान का भंडार होती हैं. ऐसे में अच्छी किताबें को यदि एक जगह खरीदने का मौका मिल जाए तो कौन यह मौका गंवाना चाहेगा. यूपी के अमेठी में भी कुछ ऐसी ही व्यवस्था है अमेठी जिले में बड़ा पुस्तक मेला लगा है जहां पर 3200 से अधिक किताबें को एक साथ लोगों की लिए रखा गया है अलग-अलग विषयों पर आधारित किताबों को आप यहां पर सस्ते और काम दाम में खरीद सकते हैं यहां पर तमाम ऐसी किताबें हैं जो आपको कई ऐसी ज्ञानवर्धक बातें देगी जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

खेरौना  मैदान में लगा है पुस्तक मेला
अमेठी जिले के अमेठी तहसील के खेरौना मैदान में यह  पुस्तक मेला लगाया गया है पुस्तक मेले को लंबे समय तक चलाया जाएगा जिससे लोगों को यहां पर उनकी पसंद की किताबें मिल सकें पुस्तक मेला सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात्रि 11 तक चलेगा पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में लोग भी आ रहे हैं और अपनी पसंद की पुस्तक ले जा रहे हैं.

अलग-अलग विषयों पर आधारित है पुस्तक
इस पुस्तक में समाज पर आधारित पुस्तक के साथ-साथ स्वस्थ रहने के तरीके दोस्ती की परिचर्चा सफल व्यवसाय के मूल मंत्र पढ़ाई में कैसे बने सफल किससे कब और कैसे करें दोस्ती जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ बच्चों के पढ़ाई के लिए किताबें के अलावा धर्म ग्रंथ और वेद पुराणों से जुड़ी महत्वपूर्ण पुस्तक यहां पर उपलब्ध हैं यहां पर मिलने वाली पुस्तकों का दाम बाजारों से बेहद कम है जो पुस्तक बाजार में आपको 200 से 300 रूपए में मिलेगी  वही पुस्तक आपको यहां 50 से 60 और 100 तक  रुपए में आसानी से मिल जाएगी.

दैनिक उपयोग की जरूरी चीज भी उपलब्ध
पुस्तक मेले में पुस्तकों के अलावा पूजन सामग्री के साथ जरूरी चीज भी कम दाम में उपलब्ध हैं जैसे पूजा की आसानी अगरबत्ती कपूर हवन सामग्री गमछा शालके साथ जड़ी बूटी द्वारा बनाई गई दवाई भी यहां पर लोगों के लिए उपलब्ध है

लोगों के जीवन को सफल बनाने में होगी सहायक
पुस्तक मेले के प्रभारी और पूरी देखरेख करने वाले बीपी सिंह बताते हैं कि यह  पुस्तक मेला लोगों की डिमांड के अनुसार लगाया गया है. यहां पर अलग-अलग विषयों पर आधारित 3200 से अधिक किताबें का संग्रह है जिससे लोग यहां पर अपने मनपसंद किताबों को खरीद कर उन्हें अपने जीवन की दिशा और दशा को बदल सकते हैं तमाम ऐसी जानकारियां सीख सकते हैं जो उनके लिए एक सफल जीवन का मूल मंत्र होगी

homeuttar-pradesh

यूपी में यहां लगा बड़ा पुस्तक मेला, कम खर्च में बनाएं बेहतरीन बुक कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *