यूपी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का IMD ने जारी किया अलर्ट, आगरा रहा सबसे ठंडा

0
यूपी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का IMD ने जारी किया अलर्ट, आगरा रहा सबसे ठंडा



वाराणसी: यूपी में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. इस दौरान अलग-अलग जिलों में कोहरा और शीतलहर कहर है. मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले 3 से 4 दिनों में यूपी के अलग अलग जिलों में तापमान में और कमी आएगी. अनुमान है कि 10 जनवरी के बाद धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

ऐसे में गुरुवार को यूपी के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया. वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली, रामपुर समेत अन्य कई जिलों में कोहरे की सफेद चादर तनी दिखी. वहीं, कुछ इलाकों में रात के समय भी कोहरा छाया रहा.

शहर तापमान अधिकमतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 13.5 /10.6 222
आगरा 16.3/5.6 126
कानपुर 13.6 /10.6 92
मेरठ 14.2/9.0 120
वारामसी 17.8/12.0 37

(नोट – यह आंकड़ा बुधवार का है)

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जनवरी को भी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 11 और 12 जनवरी को भी यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है.

ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिसके बाद से तापमान में क्रमिक गिरावट होगी.

आगरा में सबसे ज्यादा ठंड

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को यूपी के सबसे न्यूनतम तापमान आगरा में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ में अधिकतम तापमान में भी कमी आई. आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान के करीब रहा. वहीं, कुछ अन्य शहरों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर नहीं रहा.

Tags: Local18, UP news, UP Weather, UP weather alert, UP winter alert, Varanasi news



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों