यूपी हिंदी लाइव: गाजियाबाद में रिटायर्ड BSNL अधिकारी साथ ठगी, बिजनौर कार-डंपर हादसे में बड़ी कार्रवाई
Last Updated:
UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
बिजनौर में कार और डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने थाना नांगल के थानाध्यक्ष सतेंद्र मलिक को सस्पेंड कर दिया है, वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर सिपाही अमित सैनी को भी निलंबित किया गया है. जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल डंपर अवैध मिट्टी खनन से भरा हुआ था. आरोप है कि घटना के बाद डंपर को बदलकर खाली डंपर थाने में खड़ा कर दिया गया, ताकि मामले को दबाया जा सके.
गाजियाबाद में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामले में शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगों ने बीएसएनएल के रिटायर डीजीएम से करीब 11 लाख 55 हजार रुपये ठग लिए. पीड़ित अधिकारी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें