यूपी ATS ने कानपुर से एक डॉक्टर को उठाया, जैश की लेडी कमांडर का रहा है करीबी
Last Updated:
Lucknow News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने कानपुर से एक डॉक्टर को हिरासत में लिया, जो जैश की लेडी कमांडर डॉ. शाहीन शाहिद के संपर्क में था. यह गिरफ्तारी दिल्ली के रेड फोर्ट के पास कार ब्लास्ट और फरीदाबाद में विस्फोटकों की जब्ती से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खुलासे का हिस्सा है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बुधवार को कानपुर से एक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया. सूत्रों के अनुसार, यह डॉक्टर हाल ही में गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद के संपर्क में था. पूछताछ के लिए आरोपी को लखनऊ लाया गया है, जहां एजेंसियां उसके रिश्तों और गतिविधियों पर गहन जांच कर रही हैं. यह गिरफ्तारी दिल्ली के रेड फोर्ट के पास हालिया कार ब्लास्ट और फरीदाबाद में विस्फोटकों की जब्ती से जुड़े बड़े आतंकी मॉड्यूल के खुलासे का हिस्सा है.
डॉ. शाहीन का बैकग्राउंड
डॉ. शाहीन शाहिद ने 2006 में यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में जॉइन किया था. 2009 में वे कुछ समय के लिए कन्नौज मेडिकल कॉलेज गईं, लेकिन 2013 में बिना सूचना के गायब हो गईं. 2021 में उनकी नौकरी समाप्त हो गई. हाल ही में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गईं शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर ले जाकर पूछताछ की. जांच में पता चला कि वे जेईएम के डॉ. मुजम्मिल शकील से जुड़ी थीं, जिनके पास से 2,900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें