ये कैसी आफत! बनारस में हर दिन मिल रहे एड्स के मरीज, ये चूक बना रही शिकार
Last Updated:
Aids Patients Varanasi : वाराणसी में हर महीने एड्स के 15 से 20 मरीज सामने आ रहे हैं. यहां इलाज कराने वालों की पहचान गोपनीय रखी जा रही है. पहले इस सेंटर पर सिर्फ रेफलर केस ही सामने आते थे. अब जांच के लिए मरीज खुद आ रहे हैं. इस सेंटर पर हर महीने 100 से ज्यादा लोगों की HIV जांच हो रही है.
वाराणसी. एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पूरे विश्व में 1 दिसम्बर को ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया जाता है. इस दिन इसके प्रति जागरूकता के लिए ढेरों आयोजन होते हैं. जागरूकता में बाद भी लगातार इनके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. यूपी के वाराणसी में हर दूसरे दिन एड्स के नए मरीज सामने आ रहे हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के HIV सेंटर से मिले आकंड़े इसकी गवाही दे रहे हैं. ये आंकड़े चिंता का विषय भी है.
डॉ. वंदना सिंह बताती हैं कि हर महीने वाराणसी में 15 से 20 एड्स के मरीज सामने आ रहे हैं, जिनकी पहचान को गोपनीय रखते हुए सेंटर से उनका इलाज कराया जा रहा है. इलाज के साथ ही उन्हें बचाव संबंधित जानकारी भी दी जा रही है. पहले सेंटर पर सिर्फ रेफलर केस ही सामने आते थे, लेकिन अब जांच के लिए भी युवा यहां आ रहे हैं. मौजूदा समय में युवा पीढ़ी इसकी ज्यादा शिकार हो रही है. इस सेंटर पर हर महीने करीब 100 से ज्यादा लोगों की HIV जांच हो रही है.
ये 2 वजहें घातक
डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि एचआईवी एक खतरनाक बीमारी है. इसके लिए लगातार हमारी टीम जागरूकता अभियान भी चला रही है. इसके लिए समय-समय पर मेडिकल कॉलेज, स्टूडेंट्स और नर्सिंग कॉलेज में संगोष्ठी और दूसरे माध्यमों से इसकी जानकारी दी जाती है. डॉ वंदना बताती हैं कि हाल फिलहाल में युवा पीढ़ी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है. एड्स असुरक्षित यौन संबंध और खुली सिरिंज का इस्तेमाल करने से फैल सकता है.
ये हैं शुरुआती लक्षण
डॉ. वंदना सिंह के मुताबिक, अचानक वजन का गिरना, मुंह में बार-बार छालें पड़ना, शरीर में गांठ पड़ना, बार-बार दस्त का होना और कभी-कभी ऐसे मरीजों में टीवी जैसे लक्षण भी आ जाते हैं. यही एड्स के शुरुआती मुख्य लक्षण हैं, जो दिखते ही नजदीकी एआरटी सेंटर में HIV की जांच जरूर कराएं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें