ये हैं बहराइच की टॉप 5 डिश… सुबह-सुबह लाइन, विदेश तक मंगवाते हैं पार्सल!
Last Updated:
बहराइच में खाने के शौकीनों के लिए विकल्पों की कमी नहीं समोसे, मोमोज, नॉनवेज और स्ट्रीट फूड हर कोने पर मिल जाते हैं. लेकिन, अगर आप असली स्वाद और अलग अनुभव चाहते हैं, तो शहर की कुछ खास जगहें हैं, जहां एक बार खा कर बार-बार वही खाने का मन करेगा. फटाफट नोट करें इन धुरंधर स्टॉल्स का पता और अपने स्वाद की यात्रा शुरू करें.
फास्टफूड का नाम आते ही टिक्की का जिक्र होना लाज़िमी है. चाहें किसी को पसंद हो या ना हो, महिलाओं को टिक्की जरूर पसंद होती है, और वे वहीं इसे खाती हैं जहां स्वाद उन्हें सही लगे. बहराइच में अगर टिक्की खाने का मन हो तो “कमता चार्ट” की टिक्की जरूर ट्राई करें. यह दुकान लगभग 50 साल पुरानी है और दादा परदादा के जमाने से चली आ रही है. यहां की टिक्की बेहद लाजवाब होती है और दुकान बहराइच शहर के घंटाघर और पीपल चौराहे के बीच, स्टीलगंज तालाब के पास स्थित है, जहां हर वक्त खाने वालों की लाइन लगी रहती है.

वैसे तो बहराइच में समोसे और इमरती के लिए अनगिनत दुकानें और ठेले हैं, लेकिन अगर आप स्वादिष्ट और फेमस समोसा-इमरती खाना चाहते हैं, तो आपको घंटाघर के पास स्थित “अनुपम मिष्ठान भंडार” जाना होगा. यहां हर वक्त गरमा-गरम समोसे और इमरती उपलब्ध रहते हैं. दुकान अपने ताजगी से भरे समोसे और इमरती के लिए जानी जाती है, इतना कि ये कभी ठंडे नहीं होते और तुरंत बिक जाते हैं. दूर-दराज से लोग भी यहां के समोसे और इमरती का आनंद लेने आते हैं, यहां तक कि सरकारी दफ्तरों में भी इन्हें मंगाया जाता है.

बदलते वक्त के साथ फास्टफूड में मोमोज ने अपनी खास जगह बना ली है. शायद ही यूपी का कोई ऐसा जिला हो जहां लोग मोमोज को पसंद ना करें. बहराइच में अगर आप लाजवाब और स्वादिष्ट मोमोज का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको शहर के गुरुद्वारे के गेट पर लंबे समय से स्टॉल लगाए हुए “मोंटी मोमोज” पर जाना चाहिए. यहां हर वक्त युवाओं की लाइन लगी रहती है, और आपको कई तरह की वैरायटी के मोमोज मिल जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत लोग फास्टफूड से दूर रहते हैं और चना ही पसंद करते हैं. बहराइच जिले में अगर आप चने का लाजवाब स्वाद लेना चाहते हैं, तो “रामविलास के चने” जरूर ट्राई करें. यह नाम जिले में कई साल से फेमस है. इनका चना सुबह 6 बजे से बेचना शुरू होता है और तीन से चार घंटे में, यानी 10-11 बजे तक, खत्म हो जाता है. साथ में यहां सूजी का स्वादिष्ट हलवा भी मिलता है. अगर आप इनका चना और हलवा चखना चाहते हैं, तो सुबह 6 से 11 बजे के बीच बहराइच शहर के ईदगाह मोड़ पर जाकर आनंद ले सकते हैं. यहां दो भाई छोटे तखत पर आराम से चना बेचते हुए दिखाई देंगे.

बहराइच में “शिमला नॉनवेज” अपने शाही अंदाज के चिकन मसाला, कबाब पराठा, मटन टिक्का, चिकन रोस्टेड और चिकन बिरयानी के लिए बेहद फेमस है. यहां का चिकन मसाला दूर-दूर तक लोकप्रिय है, और इतने दीवाने हैं कि कई बार लोग विदेश से भी पार्सल मंगवा लेते हैं. हर वक्त खाने वालों की लाइन लगी रहती है. अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं, तो यहां के जायके का आनंद जरूर लें. दुकान बहराइच शहर के कचहरी रोड पर, नगर पालिका अध्यक्ष पति श्याम कारण टेकरीवाल के आवास के सामने स्थित है. खुलने का समय सुबह 4 बजे से रात तक है.